Last Updated:
Stress Related Diseases: तनाव सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है. लंबे समय तक तनाव में रहने से हार्ट हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है और हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है. स्ट्रेस की वजह से पेट की सेहत बिगड़ सकती है और मेंटल हेल्थ भी गड़बड़ हो सकती है. लंबे समय तक तनाव रहने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं.
ज्यादा तनाव लेने से हार्ट और पेट की बीमारियां हो सकती हैं.
How Stress Affect Health: आज के जमाने में हर कोई स्ट्रेस में नजर आता है. बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर स्ट्रेस लेते हैं, तो यंग एज में करियर की टेंशन सताने लगती है. पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक लोगों को रोज स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है. अधिकतर लोग मानते हैं कि तनाव उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है और वे इसके साथ जीना सीख चुके हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तनाव कई बीमारियों की जड़ है और इससे लोगों की सेहत बुरी तरह प्रभावित हो रही है. शुरुआत में स्ट्रेस सामान्य लगता है, लेकिन जब यह लंबे समय तक बना रहता है, तो यह शरीर और दिमाग को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है.
कई रिसर्च में पता चला है कि स्ट्रेस का सीधा असर दिल की सेहत पर भी पड़ता है. तनाव की स्थिति में शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ सकता है. लंबे समय तक तनाव में रहने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. मानसिक तनाव और हार्ट डिजीज के बीच गहरा संबंध है. पाचन तंत्र भी स्ट्रेस से काफी प्रभावित होता है. ज्यादा तनाव लेने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज, डायरिया और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम हो सकती हैं. तनाव से पाचन एंजाइम्स का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे खाना सही तरीके से नहीं पच पाता है.
तनाव अगर लंबे समय तक रहे, तो इससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है. इससे व्यक्ति जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगता है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. स्ट्रेस की वजह से सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां और पुरुषों में हार्मोनल दिक्कतें भी देखी जाती हैं. इसके अलावा तनाव इनडायरेक्ट तरीके से भी कई बीमारियों को बढ़ाता है. इसलिए इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तनाव को पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है. नियमित योग, ध्यान और प्राणायाम करने से मन को शांति मिलती है. पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, समय पर ब्रेक लेना और अपनी भावनाओं को साझा करना तनाव कम करने में मदद करता है. अगर तनाव लगातार बना रहे, तो विशेषज्ञ या काउंसलर से सलाह लेना जरूरी है. समय रहते स्ट्रेस को मैनेज करके कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें