घर पर फ्रेंच फ्राइज बनाना जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं. अक्सर वे बाहर से नरम, गीले या तेल सोखने वाले निकलते हैं. लेकिन कुछ छोटे‑छोटे किचन हैक्स अपनाकर आप भी बिल्कुल बाजार जैसे कुरकुरे, सुनहरे और क्रिस्पी फ्राइज बना सकते हैं. आइए जानते हैं वे आसान उपाय.
1. सही आलू चुनें, यही है सबसे बड़ा राज़
फ्रेंच फ्राइज के लिए स्टार्च वाले आलू ही सही रहते हैं. ऐसे आलू हल्के, सूखे और ज्यादा मैशी नहीं होते.
अगर आलू पानीदार होंगे तो फ्राइज कभी क्रिस्पी नहीं बनेंगे.
2. आलू काटने के बाद भिगोना ज़रूरी
फ्राइज को मोटा‑मोटा काटकर कम से कम 30 मिनट ठंडे पानी में भिगो दें.
यह स्टेप बाहर का अतिरिक्त स्टार्च निकाल देता है, जिससे फ्राइज गीले नहीं होते और तलने पर कुरकुरे बनते हैं.
3. उबालना, पर ज़्यादा नहीं
आलू छानकर हल्का-सा उबालें.
4–5 मिनट उबालें (सिर्फ 30–40% पकें).
ज़्यादा उबालने से फ्राइज टूट जाएंगे.
उबालने से अंदर का हिस्सा नरम और बाहर की लेयर क्रिस्पी बनती है.
4. फ्राइज को पूरी तरह सुखाए.
यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है.
फ्राइज को उबालने के बाद एक सूखे कपड़े पर फैलाएं और हवा में पूरी तरह सूखने दें.
नमी होने पर फ्राइज तेल सोखते हैं और नरम रह जाते हैं.
5. डबल फ्राई तकनीक, बाजार का असली सीक्रेट
पहली बार तलना
मध्यम आंच (150–160°C) पर हल्के सुनहरे होने तक तलें.
फ्राइज बाहर निकालकर 10 मिनट ठंडा होने दें.
इस स्टेप में फ्राइज अंदर से पकते हैं.
दूसरी बार तलना
अब तेज़ आंच (180–190°C) पर फिर से तलें.
कुछ ही सेकंड में फ्राइज कुरकुरे और गोल्डन ब्राउन हो जाएंगे.
यह डबल फ्राई तकनीक ही बाजार जैसे फ्राइज का असली राज़ है.
6. एयरफ्रायर में भी बना सकते हैं क्रिस्पी फ्राइज
उबाले और सूखे फ्राइज पर थोड़ा तेल लगाएं.
180°C पर 12–15 मिनट.
बीच में एक बार हिलाएं.
एयरफ्रायर में भी फ्राइज शानदार क्रिस्पी बनते हैं.
7. मसाला जब डालें?
तलने के तुरंत बाद फ्राइज पर नमक या अपना मनपसंद सीज़निंग डालें.
गरम फ्राइज मसाला जल्दी सोखते हैं और स्वाद बढ़िया आता है.
अतिरिक्त टिप्स
कॉर्नफ्लोर की हल्की-सी परत लगाकर भी फ्राइज और ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं.
तेल बहुत ठंडा या बहुत गर्म न हो, वरना फ्राइज सही नहीं बनेंगे.
फ्राइज को कड़ाही में ओवरलोड न करें, नहीं तो वे कुरकुरे नहीं बनेंगे.
.