ब्लड प्रेशर- कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा गायब, बाज जैसी तेज हो जाएगी नजर, बेहद पॉवरफुल है यह सब्जी, जानें सेवन का तरीका

Last Updated:

Carrot Health Benefits: सर्दियों में मिलने वाली गाजर स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आयुष चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है. इसमें भरपूर फाइबर पाचन को मजबूत करता है और कब्ज से राहत देता है. गाजर दिल की सेहत के लिए लाभकारी है, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखती है.साथ ही इसके नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है और झुर्रियां कम होती हैं.

सर्दियों के मौसम में आसानी से मिलने वाली गाजर न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है.लाल और नारंगी रंग की यह सब्जी पोषक तत्वों का खजाना मानी जाती है.गाजर में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.नियमित रूप से गाजर का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है.

दरअसल रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि गाजर का सबसे बड़ा फायदा आंखों की रोशनी बढ़ाने में देखा जाता है.इसमें भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर विटामिन-ए में बदल जाता है.

विटामिन-ए आंखों के लिए बेहद जरूरी होता है और इससे नजर कमजोर होने की समस्या कम होती है.यही कारण है कि गाजर को आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है. साथ ही गाजर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाती है.इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है. जो लोग अक्सर गैस, अपच या कब्ज से परेशान रहते हैं, उनके लिए गाजर का सेवन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि गाजर दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है.इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को घटाते हैं.नियमित रूप से गाजर खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम हो सकता है.

त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाए रखने में भी गाजर का खास योगदान है. इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं. गाजर का जूस पीने से त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है.

गाजर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी सहायक है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है.यानी कि गाजर को सलाद, सब्जी या जूस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

homelifestyle

ब्लड प्रेशर- कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा गायब, बेहद पॉवरफुल है यह सब्जी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *