गांव की स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी देसी रेसिपी, सिर्फ 15 मिनट में मुनगा-बड़ी सब्जी तैयार!

Last Updated:

Moong-Badi Vegetable Recipe: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में देसी रसोई का स्वाद आज भी लोकप्रिय है. गृहणी लक्ष्मी नायक ने मुनगा (सहजन की फली) और सफेद कद्दू से बनने वाली बड़ी की सब्जी की खास देसी रेसिपी साझा की है. यह पोषण से भरपूर और स्वादिष्ट सब्जी पाचन के लिए भी लाभकारी मानी जाती है. आइए जान लेते हैं बनाने की रेसिपी…

Moong-Badi Vegetable Recipe: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक स्वाद और देसी रसोई की खुशबू आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. यहां की गृहणियां स्थानीय सब्जियों और घरेलू तरीके से तैयार सामग्री से ऐसी स्वादिष्ट सब्जियां बनाती हैं, जो सेहत के साथ-साथ स्वाद का भी बेहतरीन संगम होती हैं. इसी कड़ी में गृहणी लक्ष्मी नायक ने मुनगा और सफेद कद्दू से तैयार की जाने वाली बड़ी की सब्जी की खास देसी रेसिपी साझा की, जिसे गांवों में बेहद पसंद किया जाता है. लक्ष्मी नायक ने बताया कि मुनगा यानी सहजन की फली पोषण से भरपूर होती है और सफेद कद्दू से बनी बड़ियां इस सब्जी को खास स्वाद देती हैं. अगर इसे देसी अंदाज में पकाया जाए तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. यह सब्जी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि पाचन के लिए भी लाभकारी मानी जाती है.

कैसी होती है मुनगा तैयार?
रेसिपी की शुरुआत मुनगा की तैयारी से होती है. सबसे पहले मुनगा को अच्छे से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है. इसके बाद एक कढ़ाही में पानी गर्म कर उसमें मुनगा डाल दिया जाता है और करीब 15 से 20 मिनट तक उबालकर पकाया जाता है. जब मुनगा अच्छे से गल जाए तो उसे पानी से निकालकर एक प्लेट में अलग रख दिया जाता है. इसके बाद कढ़ाही को दोबारा चूल्हे पर रखकर अच्छी तरह गर्म किया जाता है. जब कढ़ाही गर्म हो जाए तो उसमें तेल डालकर सफेद कद्दू से बनी बड़ियों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई किया जाता है. इससे बड़ियों में कुरकापन और स्वाद दोनों आ जाते हैं. बड़ियों को निकालकर अलग रख लिया जाता है.

बनाने की विधि
अब उसी कढ़ाही में फिर से थोड़ा तेल डाला जाता है और सरसों का तड़का लगाया जाता है. तड़का लगते ही उसमें लहसुन और प्याज का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लिया जाता है. जब प्याज-लहसुन हल्के भूरे रंग के हो जाएं, तब उसमें हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाया जाता है. मसालों की खुशबू आने लगे तो उसमें थोड़ा पानी डाल दिया जाता है ताकि मसाला अच्छी तरह घुल जाए. इसके बाद पहले से उबले हुए मुनगा और फ्राई की हुई बड़ियों को कढ़ाही में डालकर सबको अच्छी तरह मिला लिया जाता है. अब इस मिश्रण को मध्यम आंच पर करीब 10 से 15 मिनट तक पकने दिया जाता है.

इस दौरान सब्जी में मसाले अच्छी तरह समा जाते हैं और एक खास देसी स्वाद तैयार होता है. लक्ष्मी नायक बताती हैं कि यह सब्जी रोटी और चावल दोनों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. ग्रामीण क्षेत्रों में इसे खास मौकों और रोजमर्रा के भोजन दोनों में बनाया जाता है. मुनगा और कद्दू की बड़ी से बनी यह सब्जी पोषण, स्वाद और परंपरा का सुंदर मेल है, जो आज भी छत्तीसगढ़ की देसी रसोई की पहचान बनी हुई है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homelifestyle

छत्तीसगढ़ी देसी फ्लेवर घर पर, देसी तड़का और तैयार करें मुनगा-बड़ी सब्जी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *