Who is Shadley Van Schalkwyk: 2024 का टी20 वर्ल्ड कप था, जब सौरभ नेत्रावलकर ने विराट कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा का भी विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी. अब 2026 का टी20 वर्ल्ड कप आ चुका है, इस बार सौरभ नहीं बल्कि शेडली वैन शाल्कविक नामक गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया. आखिर कौन हैं शेडली वैन शाल्कविक, जिन्होंने भारत के खिलाफ 4 विकेट झटके.
उन्होंने अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे को तो खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया. उन्होंने एक ही ओवर में ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को एक ही ओवर में आउट करके सुर्खियां बटोरीं. आपको शायद ये ना पता हो कि शेडली का जन्म अमेरिका नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका में हुआ था.
कौन हैं शेडली वैन शाल्कविक?
शेडली वैन शाल्कविक का जन्म 5 अगस्त, 1988 को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हुआ था. वो दायें हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और दमदार बल्लेबाजी शॉट्स भी लगाना जानते हैं. वो बल्लेबाजी बाएं हाथ से, लेकिन गेंदबाजी दायें हाथ से करते हैं. उन्होंने वाइनबर्ग हाई स्कूल से पढ़ाई की और साल 2008 में वेस्टर्न प्रोविंस के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते थे और आगे चलकर दक्षिण अफ्रीका के डोमेस्टिक सर्किट में अलग पहचान बनाई.
शाल्कविक 2020 के दशक में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका शिफ्ट हो गए थे. पहले माइनर लीग क्रिकेट और फिर मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया. साल 2024 के अप्रैल महीने में यूएसए क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. खासतौर पर दबाव भरी परिस्थितियों में दमदार गेंदबाजी करते हुए वो यूएसए क्रिकेट टीम के भरोसेमंद गेंदबाज बने. वो 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी यूएसए क्रिकेट टीम का हिस्सा थे.
फ्रैन्चाइजी क्रिकेट में भी शेडली वैन शाल्कविक काफी सक्रिय हैं. वो ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक यूएसए के लिए 13 वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं.
यह भी पढ़ें:
.