4 दिन से लापता छात्रा का कुएं में मिला शव: सुसाइड नोट बरामद; परिजन बोले- हॉस्टल जाने के लिए निकली थी – Neemuch News


नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबा में चार दिन से लापता 17 वर्षीय छात्रा का शव शनिवार दोपहर गांव के एक कुएं में मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतिका की पहचान अंजलि (17) पिता दिनेश नायक निवासी ढाबा के रूप में हुई है। अंजलि 3 फरवरी को घर से हॉस्टल जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद से वह लापता थी। वह कक्षा 11वीं की छात्रा थी और मनासा नाके के समीप स्थित कोठी स्कूल के छात्रावास में रहती थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो सिटी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों को गांव के समीप स्थित एक कुएं में युवती का शव दिखाई दिया। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त अंजलि के रूप में की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सुसाइड नोट के आधार पर जांच नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है कि आखिर बालिका ने यह कदम क्यों उठाया। हालांकि, पिता के अनुसार घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *