Puffer Jacket को टांगकर रखें या मोड़कर? जानें स्टोर करने का सही तरीका, ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती!

Last Updated:

How to keep puffer jacket fluffy after storage : सर्दियां अब धीरे-धीरे जा रही हैं और मौसम के बदलते ही हम सभी अपने भारी-भरकम विंटर वियर को पैक करने की तैयारी में जुट गए हैं. सर्दियों के कपड़ों में सबसे ज्यादा देखभाल और जगह की जरूरत पफर जैकेट (Puffer Jacket) को होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही इस महंगी जैकेट को खराब कर सकती हैं? तो चलिए जानते हैं इसे स्‍टोर करने का तरीका.

अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि महंगे पफर जैकेट को हैंगर पर टांगना (Hang) बेहतर है या इसे मोड़कर (Fold) रखना चाहिए. एक्सपर्ट्स की मानें तो कपड़ों को स्टोर करने का तरीका उनकी गर्माहट और मजबूती पर सीधा असर डालता है. अगर आप भी अपनी जैकेट को सालों-साल नया जैसा बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको विंटर क्लॉथ स्टोरेज टिप्स (Winter Clothes Storage Tips) का पालन करना चाहिए. आइए विस्तार से जानते हैं कि वह कौन सी बड़ी गलती है जिससे आपकी जैकेट खराब हो सकती है.

ज्यादातर लोग जगह बचाने के चक्कर में पफर जैकेट को अलमारी में हैंगर पर टांग देते हैं, लेकिन फैशन एक्सपर्ट्स और फैब्रिक एक्सपर्ट्स इसे एक बड़ी गलती मानते हैं. पफर जैकेट के अंदर जो इंसुलेशन या ‘फिलिंग’ (रुई या डाउन फेदर) होती है, उसे टांगने से उस पर गुरुत्वाकर्षण (Gravity) का असर पड़ता है. धीरे-धीरे वह फिलिंग नीचे की ओर खिसकने लगती है, जिससे जैकेट के कंधों वाला हिस्सा पतला हो जाता है और नीचे का हिस्सा बेढंगा भारी दिखने लगता है.

पफर जैकेट को स्टोर करने का सही तरीका (Correct way to store puffer jacket) इसे हल्का मोड़कर रखना है. ध्यान रहे कि इसे बहुत ज्यादा दबाकर या ‘चपोतकर’ न रखें, क्योंकि इससे इसके अंदर के रेशे दब सकते हैं. इसे हमेशा आराम से फोल्ड करें और अलमारी के सबसे ऊपरी हिस्से में जगह दें, जहाँ इसके ऊपर किसी अन्य भारी कपड़े का वजन न पड़े. ऐसा करने से जैकेट का ओरिजिनल शेप और फुलाव (Fluffiness) लंबे समय तक बरकरार रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लोग जगह बचाने के लिए जैकेट को वैक्यूम बैग (Vacuum Bag) में भरकर उसकी सारी हवा निकाल देते हैं. हालांकि यह तरीका काफी सुविधाजनक लगता है, लेकिन यह जैकेट के अंदर के ‘लोफ्ट’ (Loft) यानी उसके फुलाव को पूरी तरह खत्म कर देता है. लंबे समय तक कंप्रेस रहने के कारण जैकेट के रेशे अपनी इलास्टिसिटी खो देते हैं, जिससे अगली सर्दी में वह आपको उतनी गर्माहट नहीं दे पाती.

जैकेट को पैक करने से पहले हाइजीन और क्लीनिंग (Cleaning before storage) पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. अपनी जैकेट को स्टोर करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह पूरी तरह सूखी हो और उसमें नाममात्र की भी नमी न हो. नमी की वजह से बंद बैग या अलमारी में फंगस और बदबू पैदा हो सकती है. इसलिए, इसे पैक करने से कम से कम एक दिन पहले हल्की धूप या अच्छी हवा में जरूर रखें ताकि बैक्टीरिया और नमी का सफाया हो सके.

स्टोर करने से पहले जैकेट की जेबों को पूरी तरह खाली कर दें, क्योंकि सिक्के, चाबियां या पेन जैसे नुकीले सामान लंबे समय तक अंदर रहने पर कपड़े को फाड़ सकते हैं या उस पर जिद्दी निशान छोड़ सकते हैं. साथ ही, फोल्ड करने से पहले जैकेट की मुख्य चेन और सभी बटनों को बंद कर दें. इसके लिए प्लास्टिक बैग के बजाय ब्रीदेबल कॉटन बैग (Breathable Bag) का चुनाव करें, जिससे हवा का संचार बना रहे और कपड़ा ‘सांस’ ले सके.

अगर आप चाहते हैं कि आपकी पफर जैकेट की चमक और गर्माहट सालों-साल नई जैसी बनी रहे, तो उसे टांगने की गलती बिल्कुल न करें. इसे सही ढंग से फोल्ड करके और बिना किसी बाहरी दबाव के स्टोर करना ही सबसे समझदारी भरा तरीका है.

homelifestyle

Puffer Jacket को टांगकर रखें या मोड़कर? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *