दमोह बोर्ड परीक्षा: 12 संवेदनशील केंद्रों पर लगेंगे जैमर: गोपनीय सामग्री वितरित, 33 हजार छात्र देंगे परीक्षा – Damoh News


दमोह जिले में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को शासकीय एक्सीलेंस स्कूल परिसर में परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया। जिले के सभी 90 परीक्षा केंद्रों के लिए यह सामग्री वितरित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा की मौजूदगी में सामग्री का वितरण हुआ। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र के 69 परीक्षा केंद्रों पर सामग्री बांटी गई थी, जबकि शनिवार को 21 शहरी परीक्षा केंद्रों में वितरण कार्य संपन्न हुआ। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी, वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। जिले के कुल 90 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 33,000 परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। नकल रोकने यह होंगे प्रयास
इस बार जिले में 12 संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं और 78 सामान्य परीक्षा केंद्र हैं। इस साल माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई व्यवस्था की है जिसमें कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रश्न पत्र निकाले जाएंगे और परीक्षा केंद्र तक ले जाए जाएंगे। 1 घंटे तक कलेक्टर प्रतिनिधि परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और उनकी मौजूदगी में ही प्रश्न पत्रों का लिफाफा खुलेगा। जहां 70 सदस्य टीम इस परीक्षा की मॉनिटरिंग करेगी। इस बार जिले के सातों विकास खंड में आदर्श परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं जिसके लिए सांदीपनी स्कूल का चयन किया गया है। 90 केंद्रों पर परीक्षा, 33 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
एमपी बोर्ड परीक्षा जिले में 90 केंद्रों पर आयोजित होगी। कक्षा 12 वीं परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक, कक्षा 10 वीं परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक होगी। इसमें कुल 33147 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें कक्षा 10 वीं के 19404 विद्यार्थी, कक्षा 12 वीं के 13747 विद्यार्थी शामिल है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *