मूली का जूस है सेहत के लिए वरदान, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से होता है भरपूर, इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

Last Updated:

HEALTHY JUICE: सर्दियों में मूली का जूस पीना बहुत फायदेमंद है. क्योंकि यह विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. जो इम्यूनिटी बढ़ाता है. यह पाचन में सुधार, पाचन-तंत्र को मजबूत करने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है. साथ ही, मूली का जूस टॉक्सिन्स बाहर निकालकर लीवर और किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है. 

सर्दियों में खाली पेट मूली का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए एक नेचुरल टॉनिक है. जो पाचन में सुधार, वजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. यह शरीर को डिटॉक्स करता है. त्वचा में निखार लाता है और पोटेशियम के कारण हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है.

एक्सपर्ट डॉ. गीतिका शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम में पाचन और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए मूली का जूस एक बेहद असरदार उपाय है. जो फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है. यह पाचन क्रिया को दुरुस्त कर, पेट की सफाई में मदद करता है. इसे सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद होता है और इसमें नींबू या नमक मिलाकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है.

सर्दी के मौसम में मूली का जूस पीना पेट की सफाई और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है. यह पाचन में सुधार, लीवर को स्वस्थ रखने, कब्ज को दूर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. सुबह खाली पेट नींबू और काले नमक के साथ इसका सेवन सबसे कारगर है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दियों में मूली का जूस पीना इम्युनिटी बढ़ाने और सर्दी-जुकाम से बचाव का एक शानदार तरीका है. विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह रस शरीर को संक्रमण से बचाता है. पाचन को दुरुस्त रखता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर लिवर को स्वस्थ रखता है. रोजाना सुबह खाली पेट एक मध्यम आकार की मूली का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है.

सर्दियों में मूली का जूस लीवर को डिटॉक्सिफाई (विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने) और फैटी लीवर को ठीक करने में अत्यंत फायदेमंद है. क्योंकि यह पाचन में सुधार करता है. पित्त का प्रवाह बढ़ाता है और लीवर की सूजन को कम करता है. यह फाइबर, विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. जो पेट से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर सूजन कम करता है.

सर्दियों में मूली का जूस तेजी से वजन कम करने और पेट की चर्बी घटाने में एक बेहतरीन नेचुरल उपाय है. कम कैलोरी और उच्च फाइबर से भरपूर होने के कारण, यह पाचन को दुरुस्त रखता है.मेटाबॉलिज्म तेज करता है और लंबे समय तक भूख न लगने देकर वजन घटाने में सहायक होता है.

सर्दियों में मूली का जूस पीना ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य सुधारने का एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है. पोटैशियम से भरपूर यह जूस उच्च रक्तचाप को कम करता है. जबकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल को स्वस्थ रखते हैं. यह शरीर को डिटॉक्स भी करता है.

homeuttar-pradesh

मूली का जूस है सेहत के लिए वरदान, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से होता है भरपूर

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *