इस मल्टीबैगर शेयर ने तो निवेशकों की बदल दी किस्मत; 1 लाख के निवेश पर 78 लाख रुपये का दिया रिटर्

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Multibagger Stock India: भारतीय शेयर बाजार में निवेशक हमेशा ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं, जो उन्हें मल्टीबैगर रिटर्न दे सकें. इसी कड़ी में थंगमायिल ज्वैलरी का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है. शुक्रवार के कारोबारी दिन कंपनी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. जिससे निवेशकों में उत्साह बढ़ गया.

आंकड़ों की बात करें तो, शेयर करीब 10 फीसदी चढ़कर 3491.80 रुपये के हाई लेवल पहुंच गया था. खास बात यह है कि बीते 10 वर्षों में इस शेयर ने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया है. जहां 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 78 लाख रुपये से ज्यादा हो गया. आइए जानते हैं, कैसे कंपनी ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया हैं….

1 लाख रुपये का निवेश बना 78 लाख

थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों ने लंबे समय में निवेशकों को शानदार मुनाफा देकर चौंका दिया है. फरवरी 2016 में कंपनी के शेयरों की कीमत करीब 89.37 रुपये थी और उस समय 1 लाख रुपये लगाने वाले निवेशक को करीब 1118 शेयर मिले थे.  

इसके बाद जुलाई 2023 में कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था. जिससे हर निवेशक को अपने एक शेयर के बदले एक शेयर बोनस में मिला था. इस तरीके से शेयरों की संख्या बढ़कर 2236 हो गई. अब 6 फरवरी 2026 को कंपनी का शेयर 3491.80 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है. ऐसे में इन 2236 शेयरों की कुल कीमत करीब 78.07 लाख रुपये हो गई है. जो इस निवेश को एक मजबूत मल्टीबैगर का उदाहरण बनाती है.

शेयर बाजार में कंपनी का हाल

बीएसई पर शुक्रवार के कारोबारी दिन कंपनी शेयरों मे जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. दिन की समाप्ति होने पर कंपनी शेयर 6.31 फीसदी या 200.25 रुपये की उछाल के साथ 3374.65 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुए थे.

दिन का इंट्रा डे हाई 3491.80 रुपये था. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो इस दौरान शेयरों ने 4138.15 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं, 52 सप्ताह का लो लेवल 1526.45 रुपये था.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग ने शुरू किया काम, जानिए कहां मिला ऑफिस और कब तक आ सकती है सिफारिशें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *