Health Benefits of Jhangora: क्या आपने झंगुरा अनाज के बारे में सुना है. यह उत्तराखंड का बेहद पौष्ठिक अन्न है. इसे कुटकी या बर्णयार्ड मिलेट भी कहा जाता है. यह हमारी सेहत के लिए एक वरदान साबित हो सकता है. यह अनाज न केवल आसानी से पचता है, बल्कि इसमें अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के कई अंगों के लिए लाभकारी हैं. झंगुरा का सेवन विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है और इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करना स्वास्थ्य को बनाए रखने का एक सरल और प्रभावी तरीका है. लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान आयुष डॉ राजकुमार ने इसके कई फायदों के बारे में बताया है.