Last Updated:
Daraba Mithai Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक ऐसी मिठाई बनाई जाती है जो ताकत का भंडार है. दावा किया जाता है कि अगर इसे सुबह 50 ग्राम खा लिया तो दिन भर भूख न लगे. पुराने जमाने में राजा-महाराज इस मिठाई को अपने सैनिको, मजदूरों के लिए बनवाते थे.
Daraba Sweet Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सबसे अधिक दराबा मिठाई बनाई जाती है. इस मिठाई की खासियत है कि ये 3 महीने तक खराब नहीं होती है. इस मिठाई के एक्सपर्ट विपिन पाल बताते हैं कि दराबा को बनाने के लिए शक्कर और रवे की आवश्यकता होती है. इससे यह मिठाई बन जाती है. लेकिन, इस मिठाई को बनाने के लिए दो दिन का समय लगता है. इस मिठाई का इतिहास भी रोमांचक है. इसको राजा-महाराजा अपने यहां पर काम करने वाले मजदूरों को खिलाते थे. उनके लिए खासतौर पर ये मिठाई बनवाई जाती थी. ऐसा दावा किया जाता है कि इस मिठाई को खाने से दिनभर भूख नहीं लगती.
मिठाई दुकान संचालक और दराबा मिठाई एक्सपर्ट विपिन पाल ने बताया, आप घर पर यह दराबा मिठाई बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए 2 दिन का समय लगता है. यह 3 महीने तक खराब नहीं होती. इसको लोग खाना बहुत पसंद करते हैं. राजा महाराजा भी अपने यहां पर काम करने वाले सैनिक और मजदूरों को यह मिठाई खिलाकर ही काम करवा ते थे. क्योंकि इस मिठाई की खासियत है कि एक व्यक्ति यदि 50 ग्राम सुबह के समय में यह मिठाई खा लेता है तो उसे शाम तक भूख नहीं लगती है. यह काफी हेल्दी मिठाई मानी जाती है. क्योंकि, यह देसी घी, रवा और शक्कर से बनाई जाती है. इसे काफी देर तक रगड़ा जाता है. इसमें बहुत मेहनत लगती है.
इस तरह से बनाएं मिठाई
यदि आप भी घर पर दराबा मिठाई बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आप 1 किलो रवा ले लीजिए. उसमें 500 ग्राम देसी घी डाल दीजिए. 700 ग्राम पिसी हुई शक्कर मिला कर कढ़ाई में मिला लीजिए. उसमें घी डाल दीजिए और उसको भूनकर रख दीजिए. दूसरे दिन शक्कर मिलाइए और उसे रगड़ते जाइए. इससे आपकी यह दराबा मिठाई बनकर तैयार हो जाएगी. उसको बनाने में बहुत मेहनत लगती है. इसको रगड़-रगड़कर हाथों से बनाया जाता है. इससे यह सॉफ्ट और हेल्दी मिठाई बनती है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.