दिनभर टूटते रहते हैं आपके बाल? इस देसी चीज का शुरू करें सेवन, हेयरफॉल से मिलेगा छुटकारा

Last Updated:

Triphala Powder Benefits for Hair Fall: बाल झड़ने की समस्या से अधिकतर लोग जूझ रहे हैं. आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार बालों की समस्या से राहत दिलाने के लिए त्रिफला चूर्ण एक प्राकृतिक उपाय माना जाता है. यह पाचन सुधारकर शरीर को अंदर से पोषण देता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत हो सकती हैं और हेयरफॉल कम होने में मदद मिल सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से बाल मजबूत हो सकते हैं.

Natural Remedy for Hair Fall: आजकल हर उम्र के लोगों के बाल झड़ रहे हैं. हेयरफॉल की समस्या सबसे ज्यादा कॉमन हो गई है. बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान, तनाव, हार्मोनल असंतुलन और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स की वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. ऐसे में लोग महंगे ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में मौजूद कुछ प्राकृतिक उपाय इस समस्या में काफी मददगार माने जाते हैं. इन्हीं में से एक है त्रिफला चूर्ण, जिसे लंबे समय से सेहत और बालों के लिए उपयोग किया जाता रहा है. इसका सही तरीके से सेवन करने से बालों की समस्या से राहत मिल सकती है.

यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और आयुर्वेदाचार्य डॉ. पीयूष माहेश्वरी ने News18 को बताया कि त्रिफला तीन औषधीय फलों आंवला, हरड़ और बहेड़ा से मिलकर बना होता है. आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और दोष संतुलन में मदद करता है. आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूती देता है, जबकि हरड़ और बहेड़ा स्कैल्प को स्वस्थ रखने में सहायक माने जाते हैं.

आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताया कि बालों का झड़ना अक्सर शरीर में पोषण की कमी और पाचन कमजोर होने की वजह से भी होता है. त्रिफला चूर्ण पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करता है. जब शरीर को सही पोषण मिलता है, तो उसका सीधा असर बालों की जड़ों पर पड़ता है. नियमित सेवन से बालों की जड़ें मजबूत हो सकती हैं और टूटने-झड़ने की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है. त्रिफला का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को भी मजबूती मिलती है.

डॉक्टर के मुताबिक त्रिफला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इससे स्कैल्प साफ रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है. बेहतर ब्लड फ्लो बालों के फॉलिकल्स तक पोषण पहुंचाने में मदद करता है, जिससे नए बाल उगने की प्रक्रिया को सपोर्ट मिल सकता है और बालों की मोटाई में सुधार महसूस हो सकता है. इसके अलावा स्किन को हेल्दी रखने में भी त्रिफला चूर्ण बेहद असरदार माना जा सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अब सवाल है कि कैसे और कब करें त्रिफला चूर्ण का सेवन? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताया कि त्रिफला चूर्ण का सेवन रात में सोने से पहले गुनगुने पानी या शहद के साथ किया जाता है. एक दिन में आधा से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण पर्याप्त माना जाता है. कुछ लोग इसे सुबह खाली पेट भी लेते हैं. हालांकि पहली बार सेवन करने से पहले कम मात्रा से शुरुआत करना बेहतर होता है, ताकि शरीर की प्रतिक्रिया समझी जा सके.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

दिनभर टूटते रहते हैं आपके बाल? इस देसी चीज का करें सेवन, हेयरफॉल हो जाएगा कम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *