शाजापुर में घर में घुसकर युवती से रेप: पीड़िता ने बताया पति समझकर दरवाजा खोला; आरोपी ने मारपीट कर किया दुष्कर्म – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना बुधवार रात की है। उनके पति खेत पर पानी देने गए थे और वह अपने दो वर्षीय बेटे के साथ घर पर अकेली थीं। रात करीब 12:30 बजे दरवाजे पर दस्तक हुई। पति समझकर जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, जगदीश गुर्जर नामक व्यक्ति घर में घुस आया। आरोपी ने जबरन घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। सुबह पति के लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने बेरछा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बेरछा थाना प्रभारी भारत किरार ने बताया कि आरोपी जगदीश गुर्जर पिता गोकुल गुर्जर के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर धारा 64, 331(4), 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) और धारा 3(1)(w)(ii), 3(2)(v) अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *