Last Updated:
Skin Care Tipe: पपीता केवल स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी वरदान है. यह चेहरे की रंगत सुधारने, दाग-धब्बे कम करने और मुंहासों को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी तत्व स्किन को पोषण और नमी प्रदान करते हैं, जिससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा ग्लोइंग बनती है. पपीते का नियमित उपयोग चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है और यह सभी उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है.
Beauty Tips: पपीता में विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर और फोलेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है. पपीते में कई तरह के एंजाइम्स जैसे पपैन मौजूद होता है जो पाचन के लिए जरूरी माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रिया वर्मा ने बताया कि पपीते में मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है. वहीं, इसमें मौजूद विटामिन आंखों और स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है. ओवरऑल शरीर के साथ ही पपीता स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.
उन्होंने बताया कि, पपीता एक ऐसा फल है जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन पोषक तत्वों की भरमार होती है. इसमें मौजूद विटामिन A, C और E त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं. पपीता स्किन की डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है. नियमित सेवन से मुंहासों की समस्या कम होती है और त्वचा जवां व हेल्दी बनी रहती है.
इसके अलावा नेचुरल एक्सफोलिएशन के लिए पपीता बेहद असरदार माना जाता है. इसमें पाया जाने वाला पैपेन एंजाइम प्राकृतिक एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है, जो त्वचा की ऊपरी सतह पर जमी डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाता है. इससे खुले पोर्स साफ होकर सिकुड़ते हैं और स्किन स्मूद व ग्लोइंग दिखने लगती है. पपीते का फेस मास्क नियमित रूप से लगाने से त्वचा की रंगत निखरती है और चेहरा अधिक चमकदार व फ्रेश नजर आता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
डॉ. प्रिया वर्मा ने बताया कि एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर पपीता त्वचा को जवान बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से त्वचा की रक्षा करता है. इसके नियमित सेवन से रिंकल्स और फाइन लाइंस कम होने लगती हैं. पपीता स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाकर उसे टाइट और स्मूद बनाता है, इसलिए एंटी-एजिंग के लिए इसे रोजाना डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है.
इसके अलावा पपीते में मौजूद पैपेन इंफ्लेमेशन को रोकने में मदद करता है. पपीते में एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो एक्ने को कम करने के साथ ही दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद करता है. एक्ने को कम करने के लिए पपीते को पिंपल्स पर लगाएं. वहीं, इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है. इससे स्किन सॉफ्ट और सपल बनती है. पपीते को रोजाना खाने से स्किन और बॉडी अंदर-बाहर से हाइड्रेट होती है.
सन डैमेज से स्किन को रिपेयर करने में पपीता बेहद लाभकारी होता है. इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद विटामिन C त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है. यह पिगमेंटेशन को कम करने के साथ-साथ सनबर्न के कारण होने वाली जलन और खुजली को भी शांत करता है. पपीते में शहद और दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है, रंगत निखरती है और त्वचा अधिक सॉफ्ट व हेल्दी नजर आती है.
.