जवाहर चौक से रंगमहल चौराहा के बीच 50 साल से ज्यादा पुराने फुटपाथ को तोड़कर सड़क बनाई जा रही है। अभी एमएलए क्वार्टर्स तक यानी लगभग आधा फुटपाथ तोड़ा जा चुका है और शेष फुटपाथ भी जल्द तोड़ दिया जाएगा। मेट्रो रेल कंपनी यहां रूट और स्टेशन बना रही है। मेट्रो अफसरों के अनुसार फिलहाल यहां 30 मीटर चौड़ी सड़क है, एक तरफ का फुटपाथ तोड़ने के बाद यह लगभग 33 मीटर हो गई है। शहर के मास्टर प्लान में इसे 45 मीटर चौड़ी करने का प्रस्ताव है। मेट्रो कंपनी अपना काम पूरा होने के बाद यहां प्लान के अनुसार व्यवस्था करेगी। अंडरग्राउंड मेट्रो की मांग … उल्लेखनीय है कि सांसद आलोक शर्मा व स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी ने इस इलाके में अंडरग्राउंड मेट्रो की मांग की है, हालांकि इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। .