Skin Care Tips: वेस्ट नहीं बेस्ट? केले का छिलका बना स्किन का ब्यूटी सीक्रेट! जानें कैसे करें यूज

Last Updated:

Beauty Skin Care Tips: केले का छिलका जिसे अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, स्किन के लिए एक बेहतरीन नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा को पोषण देते हैं और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं. नियमित इस्तेमाल से डार्क सर्कल, दाग-धब्बे और रूखापन कम हो सकता है. केले के छिलके को फेस मसाज या फेस पैक के रूप में उपयोग कर स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बनाया जा सकता है.

आज के समय में धूल-मिट्टी, बढ़ता प्रदूषण, तनाव और गलत खान-पान का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखाई देता है. चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे, रुखापन, झुर्रियां और स्किन का टोन बिगड़ना आम समस्या बन गई है. लोग इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए महंगे क्रीम और पार्लर ट्रीटमेंट करवाते हैं. लेकिन इनसे स्किन सही नहीं होती बल्कि और खराब हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले का छिलका आपकी स्किन के लिए किसी जादू से कम नहीं है.

अक्सर लोग केला खाने के बाद उसके छिलके को कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन केले का छिलका एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और पोटेशियम का खजाना होता है. इसका अंदरूनी हिस्सा चेहरे पर लगाने से स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करने में मदद मिलती है और त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है. आईए जानिए केले के छिलका स्किन के लिए क्यों है इतना खास. ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर अंजली चौधरी ने बताया कि केले का छिलका एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद विटामिन और पोटेशियम त्वचा को चमकदार बनाने, मुंहासों को कम करने और सूजन दूर करने में मदद करते हैं.

उन्होंने बताया कि आजकल कई लोगों की स्किन का रंग असमान हो जाता है. चेहरे पर टैनिंग, पिगमेंटेशन और डलनेस दिखाई देने लगती है. केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को चेहरे पर रगड़ने से त्वचा का टोन बेहतर होता है और चेहरे पर नेचुरल चमक आती है. यह त्वचा के टेक्सचर को भी सुधारता है और स्किन को ज्यादा स्मूद बनाता है. इसके अलावा यह दाग-धब्बे और मुंहासों के निशान कम करता है. केले के छिलके में ऐसे तत्व होते हैं जो चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

केले के छिलके को चेहरे पर रगड़ने से पिंपल्स के दाग कम हो सकते हैं और चेहरे का कालापन घट सकता है जिससे स्किन साफ नजर आती है.यह एक आसान घरेलू उपाय है जो धीरे-धीरे असर दिखाता है. वहीं, आज की सबसे बड़ी स्किन समस्या है एक्ने और पिंपल्स . केले के छिलके में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पिंपल्स की सूजन को कम करते हैं और चेहरे को साफ बनाते हैं. इसके नियमित उपयोग से इंफ्लेमेशन कम होता है,त्वचा शांत रहती है और चेहरा ग्लोइंग दिखता है.

ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर अंजली चौधरी ने बताया कि उम्र बढ़ने से पहले ही आजकल चेहरे पर फाइन लाइंस और झुर्रियां दिखने लगती हैं. केले का छिलका विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को टाइट और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है. यह झुर्रियों को कम करने में , स्किन को जवां बनाए रखता है और एजिंग की समस्या से बचाता है. इसके अलावा ड्राई स्किन वालों के लिए केले का छिलका किसी वरदान से कम नहीं. केले के छिलके में मौजूद नेचुरल ऑयल्स त्वचा को गहराई से नमी देते हैं और स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं. इससे त्वचा में रूखापन कम होता है,स्किन हेल्दी दिखती है और ग्लो बढ़ता है.

इन्होंने बताया कि आजकल मोबाइल और स्क्रीन टाइम बढ़ने से डार्क सर्कल्स की समस्या आम हो गई है. केले के छिलके को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाने से थकान कम होती है ,काले घेरे हल्के हो सकते हैं और आंखों के आसपास की त्वचा फ्रेश लगती है. इसके अलावा छिलके के अंदरूनी हिस्से को 2 मिनट तक दांतों पर रगड़ने से दांत चमकदार हो सकते हैं. केले के छिलके में ट्रिप्टोफैन होता है, जो तनाव कम करने और अच्छी नींद लाने में मदद करता है. केले का छिलका एक सस्ता, आसान और प्राकृतिक स्किन केयर उपाय है. यह स्किन टोन सुधारने, एक्ने कम करने, मॉइश्चराइज रखने और झुर्रियों से बचाने में मदद कर सकता है.

homelifestyle

Skin Care Tips: वेस्ट नहीं बेस्ट? केले का छिलका बना स्किन का ब्यूटी सीक्रेट!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *