सतना: विद्यालय में गांजा-शराब पीने से किया मना तो युवक ने महिला शिक्षकों को दे डाली धमकी, Video Viral

दूसरी तरफ जिले की चित्रकूट थाना पुलिस की बढ़ती निष्क्रियता के चलते छोटे-छोटे अपराधियों की खुलेआम हरकतों ने वापस लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दि …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 04 Feb 2026 05:29:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Feb 2026 05:29:08 PM (IST)

विद्यालय में गांजा-शराब पीने से किया मना तो युवक ने महिला शिक्षकों को दे डाली धमकी

HighLights

  1. पुलिस की निष्क्रियता ने बढ़ाया अपराधियों का हौसला
  2. अब गली-मोहल्लों को छोड़ विद्यालयों तक बढ़ा आतंक
  3. चित्रकूट में डकैतों के बाद अब ‘राजा भैया’ का तांडव

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जहां एक तरफ डकैत मुक्त हो चुके चित्रकूट के रहवासियों ने सुकून की सांस लेना शुरू किया था, वहीं दूसरी तरफ जिले की चित्रकूट थाना पुलिस की बढ़ती निष्क्रियता के चलते छोटे-छोटे अपराधियों की खुलेआम हरकतों ने वापस लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि अब इन छुटभैया असामाजिक तत्वों से शिक्षा आलय भी सुरक्षित नहीं बच पा रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है।

नशेड़ी युवक ने महिला शिक्षकों को दी धमकी

बुधवार को चित्रकूट कामता क्षेत्र के एक ऐसे ही उत्पाती व नशेड़ी युवक द्वारा महिला शिक्षकों को धमकाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित होने लगा। इस बहुप्रसारित वीडियो में युवक प्राथमिक पाठशाला के परिसर क्षेत्र में खड़ा होकर महिला शिक्षकों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है और वीडियो बनाने वाली महिला शिक्षक का मोबाइल छुड़ा लेने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहा है।

शिक्षा के मंदिर में अपराधियों का तांडव

यह सबकुछ इसलिए हो पा रहा है कि पुलिस थाने में बैठी रहती है, तो वहीं छुटभैया अपराधी खुलेआम मारपीट व अवैध असलहा लहराकर आम जनमानस के मन में खौफ पैदा कर रहे होते हैं। इससे उनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वह शिक्षा के मंदिर को अपना नशे का अड्डा बनाने से नहीं चूक रहे। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने व महिला शिक्षकों को धमकी देने वाला युवक पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है और क्षेत्र में उसकी दहशत बनी हुई है। इसी दहशत के कारण स्कूल स्टाफ खुलकर विरोध करने से डरता रहा।

सुरक्षा और बच्चों के भविष्य पर सवाल

स्कूल जैसे संवेदनशील और पवित्र स्थान में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों ने न केवल शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि बच्चों की मानसिक और शारीरिक सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है। चित्रकूट के कामता क्षेत्र में शातिर बदमाश राजा भैया ठाकुर द्वारा एक सरकारी प्राथमिक स्कूल परिसर में खुलेआम तांडव मचाने के मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद महिला शिक्षकों का आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ ग्राम कामता स्थित प्राथमिक स्कूल में दिनभर अड्डा जमाए रहा और स्कूल परिसर को नशाखोरी का अड्डा बना दिया।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *