Last Updated:
MP Police Bharti 2026: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होने जा रही है. अभ्यर्थियों को दौड़, लॉन्ग जंप और गोला फेंक की तैयारी के लिए विशेषज्ञ आदर्श सूर्यवंशी ने 5 महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं. सही रनिंग तकनीक, नींद, हल्का खान-पान और वार्म-अप से अभ्यर्थी अपने फिजिकल टेस्ट में सफलता पा सकते हैं. 800 मीटर दौड़ के लिए रिदम बनाना और अभ्यास का सही तरीका बेहद जरूरी है. यह रणनीति वर्दी पाने के सपने को सच करने में मदद करेगी.
अनुज गौतम, सागर: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है और फरवरी के अंतिम सप्ताह से शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शुरू होने की संभावना है. इस बार करीब 53,000 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे. परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दौड़, लॉन्ग जंप और गोला फेंक जैसे टेस्ट होंगे. कई बच्चों ने अब पसीना बहाना तेज कर दिया है ताकि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें.
रनिंग में आम गलतियां
एसीई सर्टिफाइड फिटनेस कोच आदर्श सूर्यवंशी के अनुसार, पुलिस भर्ती में रनिंग सबसे अहम हिस्सा है. अक्सर अभ्यर्थी दौड़ते समय मुंह से सांस लेते हैं, जिससे जल्दी थकान और सांस फूलना जैसी समस्याएं आती हैं. आदर्श का सुझाव है कि नाक से सांस लें और मुंह से छोड़ें, दो स्टेप दौड़ें और दो स्टेप चलें. धीरे-धीरे इससे आपकी सहनशक्ति बढ़ेगी और थकान कम होगी.
नींद और सही खान-पान
फिजिकल की तैयारी करते समय शरीर को पर्याप्त आराम देना जरूरी है. रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें और प्रैक्टिस के दिन हल्का खाना खाएं. भारी खाना खाने से शरीर भारी हो जाता है और अभ्यास पर असर पड़ता है.
अभ्यास की तकनीक
रनिंग, लॉन्ग जंप और गोला फेंक का अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए. लेकिन 800 मीटर की दौड़ के लिए हफ्ते में केवल दो दिन ही रनिंग करें ताकि शरीर थक न जाए. अभ्यास से पहले 10-15 मिनट की वार्म-अप करें, जिसमें जंपिंग जैक, हाईनेस, लैंग्स और लैग स्विंग जैसी एक्सरसाइज शामिल हों. साथ ही दौड़ते समय अच्छे स्पोर्ट्स जूते और ग्राउंड का ध्यान रखें.
फिजिकल टेस्ट का सही रिदम
800 मीटर की दौड़ में रिदम बनाना बहुत जरूरी है. शुरुआत में धीरे दौड़ें और धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं. आखिरी 100-200 मीटर में पूरी ताकत लगाएं. आदर्श का कहना है कि लगातार अभ्यास से ही लॉन्ग जंप और गोला फेंक में सुधार आता है. सही रणनीति और तैयारी से अभ्यर्थी अपने पुलिस बनने के सपने को सच कर सकते हैं.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
.