Kapil Dev on Pakistan Boycott India Match: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के तय शेड्यूल अनुसार 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan Match News) होने वाला था. मगर पाकिस्तान पहले ही टीम इंडिया के खिलाफ खेलने से इनकार कर चुका है. इस मामले पर क्रिकेट जगत तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहा है. भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने भी पाकिस्तान को सचेत किया है कि ऐसा फैसला क्रिकेटरों की एक पीढ़ी को समाप्त करने जैसा है.
बीते रविवार पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उसकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान ने यह फैसला बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से बाहर निकाले जाने के बाद लिया है, जिसने अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन ICC ने उसे अस्वीकार कर दिया था.
मीडिया से बातचीत में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि अगर भारत के साथ मैच ना खेलने का निर्णय खिलाड़ियों ने लिया है, तो वे सामने आकर खुलकर इसपर बात कर सकते हैं. उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर बोर्ड के दबाव में आकर खिलाड़ी ना खेलने की बात कह रहे हैं, तो इससे देश की साख को ठेस पहुंचती है.
कपिल देव ने पाकिस्तान को सचेत भी किया कि ऐसे बहिष्कार के फैसलों से वह क्रिकेट जगत में अलग-थलग पड़ जाएगा. 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के कप्तान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य अच्छा दिखाई नहीं पड़ रहा है क्योंकि इससे क्रिकेटरों की एक पूरी पीढ़ी खतरे में पड़ जाएगी.
आपको बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस पर आधिकारिक रूप से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. मगर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बहिष्कार के फैसले से ICC, पाकिस्तान पर पाबंदियां लगा सकता है.
यह भी पढ़ें:
.