कोलार रोड में पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला: तलवार और डंडों से युवक पर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार – Bhopal News


कोलार रोड थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर तीन आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई तलवार और बांस का डंडा भी जब्त किया गया है। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 3 मार्च 2026 को फरियादी अभि मीना (27), निवासी ग्राम मानपुर, जिला इंदौर हाल न्यू सनखेड़ी कोलार रोड भोपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर सागर, राज उईके, तरुण अहिरवार और उनके एक अन्य साथी ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से तलवार और डंडों से हमला किया। हमले में उसके सिर, बाएं कान, बाएं हाथ, पीठ और बाएं पैर की एड़ी व पुट्ठे पर गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 83/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए जोन-4 पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोलार रोड की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
टीम ने तत्परता दिखाते हुए राज उईके और तरुण अहिरवार को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि विरोधी बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की तलवार और बांस का डंडा जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
राज उईके (21), निवासी न्यू सनखेड़ी, कोलार रोड
तरुण अहिरवार (25), निवासी न्यू सनखेड़ी, सेज स्कूल के पास, कोलार रोड .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *