कपूरथला CIA ने अवैध हथियार तस्कर को पकड़ा: एक पिस्टल बरामद, मध्यप्रदेश से लाकर पंजाब में करता था सप्लाई – Kapurthala News


कपूरथला सीआईए स्टाफ ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में बेचता था। पुलिस उससे उसके अन्य साथियों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ गांव तलवंडी महिमा के नजदीक गश्त पर थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि अजय कुमार निवासी महीराजपुर लोहिया, लोहियां (मध्य प्रदेश) से अवैध हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करता है। मुखबिर ने बताया कि अजय कुमार इस समय गांव तलवंडी महिमा से शेखूपुर को जाने वाली लिंक रोड पर हथियार के साथ किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय कुमार को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.65 एमएम की पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है और उससे हथियार बेचने के नेटवर्क तथा उसके अन्य साथियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *