Health Tips: क्या सच में लाल भाजी खाने से खून बढ़ता है? इस बात में कितना दम, डॉक्टर ने बताई सच्चाई

homevideos

क्या सच में लाल भाजी खाने से खून बढ़ता है? डॉक्टर ने बताई सच्चाई

X

क्या सच में लाल भाजी खाने से खून बढ़ता है? डॉक्टर ने बताई सच्चाई

 

arw img

Lal Bhaji Health Benefits: ठंड के मौसम में बाजारों में कई हरी पत्तेदार सब्जियां उपलब्ध होती हैं, लेकिन इनमें से एक जो विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करती है वह है लाल भाजी, जिसे कई स्थानों पर चौलाई भी कहा जाता है. लाल रंग के पत्तों वाली यह भाजी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि पोषण से भरपूर भी है. इसके नियमित सेवन से शरीर को कई आवश्यक विटामिन और खनिज प्राप्त होते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. सागर में आयुष चिकित्सालय के संभागीय अधिकारी डॉक्टर जोगेंद्र सिंह बताते हैं कि अगर किसी को खाना ठीक तरह से पाचन नहीं होता है और वह इस भाजी का समय समय पर सेवन करने लगता है इस समस्या से राहत मिलेगी साथ ही उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाएगी. इसमें पाए जाने वाला विटामिन ए और बीटा कैरोटिन आंखों की रोशनी बढाता है. इसे खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है. गर्भवती महिलाओं की एनीमिया की कमी को भी दूर करता है खास तौर पर लाल भाजी को अगर कोई खता है तो वह खून भी बढ़ाती है लेकिन इसको सीमित मात्रा में खाना चाहिए.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *