7,600mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ आ रहा iQOO 15R, AnTuTu स्कोर 3.5 मिलियन से ज्यादा, परफॉर्मेंस में नया रिकॉर्ड

iQOO अपने नए हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन iQOO 15R को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कंफर्म कर दिए हैं. खास बात यह है कि iQOO 15R को खासतौर पर गेमिंग और हेवी यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. फोन की अमेज़न पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे इसकी उपलब्धता की पुष्टि होती है.

iQOO 15R में क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा, जो इसे फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देगा. इसके साथ फोन में Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप भी मौजूद होगी, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगी. कंपनी के अनुसार, ये फोन BGMI में 144fps तक का सपोर्ट देगा, जिससे गेमिंग के दौरान स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा.

इसके अलावा, फोन में एक अलग नेटवर्क एन्हांसमेंट चिप भी दी गई है, जो ऑनलाइन गेमिंग और स्ट्रीमिंग के दौरान लेटेंसी को कम करने में मदद करेगी. iQOO का दावा है कि iQOO 15R ने AnTuTu में 3.5 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है, जो इसे अपने सेगमेंट के सबसे पावरफुल फोन्स में शामिल करता है.

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
फोन में 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1.5K रेजोलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा. यह डिस्प्ले गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए शानदार विजुअल एक्सपीरिएंस देगी. सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO 15R Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलेगा. कंपनी ने इसमें 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है.

कैमरा, बैटरी और डिजाइन
iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है. सेल्फी के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. फोन में 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा, iQOO 15R को IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *