कटनी अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, 4 डंपर-पोकलेन जब्त: पड़रेही में प्रदूषण बोर्ड की अनुमति बिना हो रहा था संचालन – Katni News


कटनी जिले में अवैध उत्खनन और खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। सोमवार देर शाम बहोरीबंद तहसील के ग्राम पड़रेही में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई में अवैध परिवहन कर रहे 4 डंपर और खुदाई में लगी एक पोकलेन मशीन को जब्त की है। प्रदूषण बोर्ड की अनुमति के बिना हो रहा था काम जांच में सामने आया कि ग्राम पड़रेही में लेटराइट और बॉक्साइट की खदान स्वीकृत तो थी, लेकिन खदान संचालक के पास ‘मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल’ की जरूरी एनओसी (अनुमति) नहीं थी। नियम के मुताबिक, बिना प्रदूषण बोर्ड की इजाजत के खदान का संचालन और ट्रांजिट पास (परिवहन की पर्ची) जारी नहीं हो सकते। इसके बावजूद वहां से लगातार खनिजों का परिवहन किया जा रहा था। ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत एक्शन कलेक्टर दिलीप कुमार तिवारी ने हाल ही में जिला टास्क फोर्स की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अवैध उत्खनन पर कोई नरमी न बरती जाए। इसी आदेश के पालन में एसडीएम राकेश कुमार चौरसिया और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी।। पुलिस थाने में खड़े किए गए वाहन जब्त किए गए चारों डंपरों को बहोरीबंद पुलिस थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है, जबकि पोकलेन मशीन को नियमानुसार सुपुर्दगी में लिया गया है। खनिज विभाग के उपसंचालक रत्नेश दीक्षित ने बताया कि बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *