Last Updated:
Acidity Home Remedies: कई लोगों को खाना खाने के बाद एसिडिटी होने लगती है, जिसकी वजह से उनके लिए काम करना भी मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो सौंठ, अदरक, दही, नींबू-शहद और हरी सब्जियों जैसे घरेलू उपाय अपना सकते हैं. ये घरेलू नुस्खे एसिडिटी से राहत दिलाते हैं और पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं.
Simple Ways to Reduce Acidity: कई लोग खाना खाने के बाद एसिडिटी की शिकायत करते हैं. एसिडिटी की वजह से उनके सीने में जलन होने लगती है और उनके लिए कोई काम करना भी मुश्किल हो जाता है. एसिडिटी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह की दवाएं लेते हैं, लेकिन दवाओं से कुछ देर के लिए राहत मिलती है और यह समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती है. आजकल गलत खान-पान और तनाव के चलते पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या बढ़ रही है. अगर वक्त रहते एसिडिटी से राहत न मिले, तो गैस्ट्रिक अल्सर, एसोफैगाइटिस और अन्य पाचन संबंधी बीमारियां पैदा हो सकती हैं. अगर आप भी एसिडिटी से जूझ रहे हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं. इन नुस्खों से एसिडिटी से तुरंत आराम मिलता है और कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है.
एसिडिटी से राहत पाने के 5 घरेलू नुस्खे
अदरक या सौंठ का सेवन करने से एसिडिटी से राहत मिल सकती है. अदरक में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पेट में जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं. खाने के तुरंत बाद आधा चम्मच अदरक का रस लेना या अदरक वाली चाय पीना पेट को ठंडक देता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है. अदरक खाने के दौरान पेट में बनने वाली गैस और एसिडिटी को संतुलित करने में भी मदद करता है.
एसिडिटी होने पर ठंडा दूध या दही खाने से तुरंत राहत मिल सकती है. खाने के बाद एक गिलास ठंडा दूध पीने से एसिडिटी से क्विक रिलीफ मिलता है. इसके अलावा दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के बैक्टीरिया बैलेंस को सही रखते हैं और खाने को आसानी से पचने में मदद करते हैं. अगर आप खाने के बाद दही या छाछ का सेवन करें, तो एसिडिटी की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है और पेट हल्का महसूस होता है.
सौंफ या अजवाइन खाने से भी एसिडिटी से राहत मिल सकती है. खाने के बाद कुछ सौंफ या अजवाइन चबाने से पेट में बनने वाली गैस और एसिडिटी तुरंत कम होती है. यह उपाय डाइजेशन को बेहतर बनाता है और खाना जल्दी पचने में मदद करता है. यह उपाय खाने के बाद होने वाली भारीपन और भूख कम या ज्यादा होने जैसी समस्या को भी कंट्रोल करता है. खाने के दौरान पानी कम पानी और खाने को अच्छी तरह चबाने से भी एसिडिटी से बचाव हो सकता है.
नींबू पानी और शहद का मिश्रण भी एसिडिटी से राहत दिला सकता है. एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पेट में एसिड का स्तर संतुलित रहता है. यह उपाय पेट को ठंडक देता है और खाने के बाद होने वाली जलन को तुरंत कम करता है. शहद और नींबू का सही कॉम्बिनेशन पेट की अम्लता को कम करता है और पाचन प्रक्रिया को संतुलित बनाता है.
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से एसिडिटी राहत मिल सकती है. खाने के साथ पालक, मेथी, चुकंदर जैसी हरी सब्जियों को शामिल करना पेट में एसिड की मात्रा को संतुलित करने में मदद करता है. ये सब्जियां पेट में खाने को धीरे-धीरे पचने देती हैं और भारीपन महसूस नहीं होने देती हैं. खाने के बाद 5 से 10 मिनट की हल्की वॉक करना भी पेट की जलन और एसिडिटी कम करता है, क्योंकि यह पाचन प्रक्रिया को तेज करता है और गैस बनने से रोकता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें