सेवा, नेतृत्व और प्रेरणा के रंगों में सजा ‘इंद्रधनुष’: रोटरी मंडल 3040 के 42वें मंडल अधिवेशन समापन में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड निकिता ने साझा किए अनुभव – Indore News

रोटरी मंडल 3040 के 42वें मंडल अधिवेशन “इंद्रधनुष” का रविवार को इंदौर में गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हुआ। अधिवेशन के अंतिम दिन सेवा, नेतृत्व, सामाजिक सरोकार और प्रेरणा से जुड़े प्रभावशाली सत्रों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियो

.

समापन समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा व रूबी मल्होत्रा, रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट रिप्रेजेंटेटिव दिनेश मेहता, गजेंद्र नारंग, पीडीजी मंजू फड़के (पुणे), डॉ. ललित सिंह, राजेश मोदी, ब्रजेश अग्रवाल, हर्ष मित्तल, मनोज चांडक, घनश्याम सिंह, अनीस मलिक सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

गरिमामयी उपस्थिति और अनुशासित निर्वाचन अधिवेशन के दौरान डीजीएन मुकेश साहू, डीजीई संस्कार कोठारी और डीजीएनडी सुखदेव सिंह घुम्मन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर फैमिली का परिचय शांतनु मल्होत्रा द्वारा कराया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ स्वीकार किया। अंतिम दिन सीओएल के इलेक्शन ऑफिसर अशोक टाटेड की देखरेख में निर्वाचन संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हुईं। इसमें इंदौर के नितिन डफरिया को निर्वाचित घोषित किया गया।

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल।

संघर्ष और साहस का संदेश देती प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण इंटरनेशनल डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य रहा। कैंसर सर्वाइवर संजय महाजन के नेतृत्व में दी गई इस प्रस्तुति ने संघर्ष, साहस और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का सशक्त संदेश दिया और दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

समापन अवसर पर डीजीएनडी सुखदेव सिंह घुम्मन का सम्मान किया गया। उन्होंने मंच से रोटरी के लिए और अधिक समर्पण और बेहतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रदीप जोशी और मोटिवेशनल स्पीकर जयप्रकाश काबरा ने कहा कि सफलता केवल व्यक्तिगत लक्ष्य प्राप्ति नहीं, बल्कि समाज और देश के लिए कुछ सार्थक करने की भावना से जुड़ी होती है। उन्होंने युवाओं और रोटेरियनों से आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सपनों से सफलता तक का सफर: निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे मूल रूप से उज्जैन से है। उनके परिवार का फैशन इंडस्ट्री से कोई जुड़ाव नहीं रहा, लेकिन सपने देखने और उन्हें साकार करने का विश्वास हमेशा उनके साथ रहा। उन्होंने बताया कि बचपन में उनकी मां उन्हें स्कूल में ‘मिस इंडिया’ बनाकर भेजती थीं, वहीं से उन्होंने अपने सपनों को मैनिफेस्ट करना शुरू किया। पिछले पांच वर्षों से रंगमंच पर माता सीता की भूमिका निभाने के अनुभव ने उन्हें संस्कार, संयम और आत्मविश्वास सिखाया। निकिता ने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में मिस वर्ल्ड बनकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करना है, जिसके लिए वे पूरी निष्ठा और मेहनत से निरंतर प्रयास कर रही हैं।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *