पतले बालों को चाहते हैं घना बनाना, तो शैम्पू करने के बाद लगाएं ये औषधीय पानी, हेयर दिखेंगे शाइनी, बढ़ेंगे भी तेजी से

Last Updated:

Rosemary water for healthy hair: बालों के झड़ने की समस्या से काफी लोग आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में परेशान रहते हैं. कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स लगाते हैं, तेल लगाते हैं, शैम्पू बदलते हैं, लेकिन फिर भी बाल गिरते रहते हैं और पतले हो जाते हैं. आपके भी बाल गिर रहे हैं और पतले होने लगे हैं तो आप कुछ दिनों के लिए रोजमेरी वॉटर लगाकर देखिए. रोजमेरी में कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो बालों का झड़ना रोकते हैं. उन्हें दोबारा घना बना सकते हैं. जानिए, रोजमेरी वॉटर के बालों के लिए फायदे और बनाने-लगाने का तरीका.

रोजमेरी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे आयरन, विटामिन ए, सी, बी6, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि. रोजमेरी बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल ट्रीटमेंट है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है. बालों की ग्रोथ तेज करता है, जड़ से बालों को मजबूती देता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल गुण स्कैल्प की खुजली, डैंड्रफ दूर करता है. आप रोजमेरी ऑयल के साथ ही रोजमेरी वॉटर का भी बालों में इस्तेमाल करके देखिए. ये एक बेहतर नेचुरल उपाय है, बालों को हेल्दी रखने का. रोजमेरी वॉटर हर्बल हेयर टॉनिक की तरह काम करता है, जो बालों की जड़ों को जरूरी पोषण देता है. इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है.

रोजमेरी एक खुशबूदार जड़ी-बूटी है. इसमें बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये बालों की सेहत और सिर की देखभाल में काफी मदद करते हैं. रोजमेरी वॉटर स्कैल्प को हेल्दी रखकर बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और हेयर ग्रोथ बढ़ाता है.

रोजमेरी वॉटर सिर में खून का प्रवाह बढ़ाकर बालों की जड़ों को जरूरी पोषण देता है. रोजमेरी वॉटर को लगातार इस्तेमाल करने से बाल झड़ना कम होने लगते हैं और नए बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है. साथ ही यह सिर की ड्राइनेस, खुजली और डैंड्रफ जैसी परेशानियों को भी ठीक करता है. जिनके बाल केमिकल ट्रीटमेंट से खराब हो गए हैं या जिनके बालों की चमक खो गई है, उनके लिए यह एक सुरक्षित विकल्प है. रोजमेरी बालों को चिपचिपा नहीं बनाता, बल्कि बालों को हल्का और फ्रेश रखता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इससे संबंधित जरूरी बात बताते हुए ब्यूटी एक्सपर्ट सेजल खान कहती हैं कि रोजमेरी वॉटर बालों की जड़ों को एक्टिव रखने में मदद करता है, इसलिए ये बाल झड़ने या धीमी ग्रोथ वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा लिक्विड है. हां, अच्छे रिजल्ट के लिए इसे लगातार इस्तेमाल करना जरूरी है. खासकर रोजमेरी वॉटर लगाने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर कर लें.

घर पर रोजमेरी वॉटर कैसे बनाएं: ताजा या सूखी रोजमेरी की पत्तियां लें. इन्हें पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालें. जब पानी का रंग बदलने लगे तो आप गैस बंद कर दें. अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब ठंडा हो जाए तो इस पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें.

कैसे इस्तेमाल करें: शैम्पू से पहले बालों को धोने के बाद, गीले बालों और जड़ों पर इस रोजमेरी पानी को स्प्रे करें. फिर हल्के हाथों से मसाज करें. इसे लगाने के बाद बालों को पानी से धोने की जरूरत नहीं है. हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करें, इससे आपके बाल हेल्दी और घने हो सकते हैं.

homelifestyle

Rosemary water for healthy hair: बालों के लिए रोजमेरी वॉटर के फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *