Health Tips: सर्दियों में लोग ठंड से बचने के लिए चाय और कॉफी का सेवन बढ़ा देते हैं, लेकिन यह आदत हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक चाय-कोफी पीने से पेट फूलना, सीने में जलन और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासकर ऑफिस जाने वाले युवा और घर पर लंबे समय बिताने वाले लोग धीरे-धीरे इस आदत के शिकार हो जाते हैं.