कैच छूटा, रन आउट भी बचे, फिर भी हो गए आउट; वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर झूम उठे पाकिस्तानी

अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी एक अच्छी शुरुआत के बाद 30 रन बनाकर आउट हो गए. विकेट से पिछली गेंद पर ही उन्हें 2 जीवनदान एक साथ मिले थे. उनका आसान कैच पाकिस्तानी फील्डर ने छोड़ दिया था, फिर इसी गेंद पर वह रन आउट भी बचे. लेकिन वैभव इसका फायदा नहीं उठा पाए, वह अगली ही गेंद पर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए.

एक ही गेंद पर मिले 2 जीवनदान

वैभव सूर्यवंशी 20 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे थे. मोहम्मद सायम ने 8वें ओवर की तीसरी गेंद शार्ट पिच डाली, इस पर वैभव ने पुल शॉट मारा लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी भाग पर लगी और सिर्फ ऊंची गई. शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े हुजैफा गेंद के नीचे आ गए थे, उनके लिए आसान सा कैच था लेकिन वो छूट गया.

वैभव सूर्यवंशी इस गेंद पर रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन नॉन स्ट्राइकर आरोन जॉर्ज ने मना कर दिया तो वैभव को वापस लौटना पड़ा. कैच ड्राप करने के बाद फील्डर ने गेंद विकेट पर मारी, लेकिन वहां विकेटकीपर नहीं था और फील्डर थ्रो को डायरेक्ट मार भी नहीं पाए. इस तरह वैभव को एक ही गेंद पर 2 बार जीवनदान मिला. लेकिन अगली ही गेंद पर वह ऐसा ही एक शॉट मारने के प्रयास में आउट हो गए.

47 के स्कोर पर गंवाए 3 विकेट

वैभव सूर्यवंशी 8वें ओवर की चौथी गेंद पर ऐसा ही शॉट लगाने गए, लेकिन गेंद बल्ले पर लगकर विकेटकीपर के पास गई. वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाए. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सायम ने भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे को भी पवेलियन भेज दिया.

अगले ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल सुभान ने आरोन जॉर्ज को बोल्ड कर भारत का तीसरा विकेट गिराया. जहां एक तरफ 47 पर भारत का कोई विकेट नहीं था, वहीं तीसरा विकेट भी 47 के स्कोर पर ही गिरा. भारत अगर आज जीत जाती है तो अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उनका मैच अफगानिस्तान के साथ होगा. हालांकि पाकिस्तान के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, उन्हें नेट रन रेट भारत से अच्छा करने के लिए बड़े अंतर से जीत चाहिए.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *