शाजापुर में दो पक्षों में मारपीट, तलवार-धारिया से हमला: चार लोग घायल, जान से मारने की धमकी; 9 आरोपियों पर मामला दर्ज – shajapur (MP) News


शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात इमामवाड़ा के सामने चौबदारवाड़ी में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच मारपीट हुई। घटना रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाली थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, फरियादी कयामउल्ला खान (37), निवासी चौबदारवाड़ी, शाजापुर ने बताया कि आरोपी पक्ष ने एकजुट होकर गाली-गलौज की और तलवार, धारिया और लाठी-डंडों से हमला किया। तीन साथी घायल, जान से मारने की दी धमकी फरियादी के मुताबिक, आरोपी के लड़के को समझाने की बात पर विवाद बढ़ा, जिसके बाद यह हमला हुआ। इस घटना में कयामउल्ला खान और उनके तीन साथी घायल हुए हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज पुलिस ने आरोपियों की पहचान जाकीर हुसैन, अयान हुसैन, रेहान हुसैन, सादाल हुसैन, सद्दाम हुसैन, शब्बीर हुसैन, अरबाज हुसैन, अमान हुसैन और समीर के रूप में की है। ये सभी चौबदारवाड़ी, शाजापुर के निवासी हैं। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल, केवल एक पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *