सेंसेक्स में निचले स्तर से 400 अंक की रिकवरी: निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी; BEL-पावर ग्रिड के शेयर 2% तक चढ़े

  • Hindi News
  • Business
  • Budget
  • Stock Market LIVE | Budget 2026 Share Market BSE NSE Nifty Sensex Update: Banking Auto Share Pric

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बजट पेश होने से पहले आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभी सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 82,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 25,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सुबह के निचले स्तर 82,119 से करीब 400 अंक की रिकवरी आई है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिल रही है। BEL, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2% तक की तेजी है। वहीं इंफोसिस, टाटा स्टील और टाइटन के शेयर 1.5% तक गिरे हैं। सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 82,156 के स्तर पर खुला था। निफ्टी भी करीब 50 अंक की गिरावट के साथ 25,275 के स्तर पर ओपन हुआ था।

मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 3% की गिरावट

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 3% तक की गिरावट है। वहीं सरकारी बैंक सेक्टर में भी 1% तक की गिरावट है। FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में गिरावट है।

लाइव अपडेट्स

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

MCX पर सोना 6% और चांदी 9% गिरी

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में प्री ओपन में तेजी रही थी

इससे पहले शेयर बाजार प्री ओपन में तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स 120 अंक की तेजी के साथ 82,388 के स्तर पर खुला। निफ्टी में भी 55 अंक की तेजी रही, ये 25,375 के स्तर पर खुला था।

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

30 जनवरी को एशियाई और अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख रहा था

  • जापान का निक्केई 0.099% गिरा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.060% ऊपर बंद हुआ था।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 2.08% गिरा। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.96% नीचे बंद हुआ था।
  • 30 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.36% गिरा, नैस्डैक 0.94% गिरकर बंद हुआ था।

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विदेशी निवेशकों ने 601 करोड़ के शेयर बेचे

विदेशी निवेशकों (FII) ने 30 जनवरी को ₹601 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹2,251 करोड़ की खरीदारी की थी।

दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

30 जनवरी को शेयर बाजार में रही थी गिरावट

30 जनवरी यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 296 अंक (0.36%) गिरकर 82,269 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 98 अंक (0.39%) की गिरावट रही थी, ये 25,320 पर बंद हुआ था।

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग होगी

हर साल की तरह इस बार भी 1 फरवरी को 11 बजे से देश का आम बजट पेश किया जाएगा। हालांकि, इस बार 1 फरवरी को रविवार है, लेकिन इसके बावजूद शेयर बाजार में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी थी। एक्सचेंज के मुताबिक, बजट के दिन निवेशक और ट्रेडर्स बाजार की प्रतिक्रिया देख सकें, इसलिए रविवार को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन रखने का फैसला किया गया है।

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बजट के दौरान उतार-चढ़ाव को संभालने की तैयारी

आमतौर पर बजट के दिन शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव (वॉलेटिलिटी) देखने को मिलती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट भाषण शुरू करेंगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट में होने वाले बड़े ऐलानों पर निवेशक तुरंत रिएक्ट करते हैं।

अगर रविवार को बाजार बंद रहता, तो सोमवार को बाजार खुलने पर बहुत बड़ा गैप-अप या गैप-डाउन देखने को मिल सकता था। रविवार को बाजार खुला रहने से निवेशकों को अपनी पोजीशन मैनेज करने का मौका मिलेगा।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को बाजार खुलना ऐतिहासिक घटना

भारत के संसदीय इतिहास में यह एक दुर्लभ मौका है जब बजट रविवार को पेश हो रहा है और बाजार भी खुला है। इससे पहले 2025 और 2015 में बजट शनिवार को पेश हुआ था, तब भी बाजारों में विशेष सत्र का आयोजन किया गया था।

साल 1999 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट पेश करने का समय शाम 5 बजे से बदलकर सुबह 11 बजे किया था, तब से यही परंपरा चली आ रही है।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

T+0 सेटलमेंट और ऑक्शन नहीं होगा

एक्सचेंज ने साफ किया है कि रविवार को बाजार जरूर खुला है, लेकिन कुछ सर्विसेज बंद रहेंगी। सर्कुलर के मुताबिक, 1 फरवरी को ‘T+0 सेटलमेंट’ (उसी दिन शेयर सेटल होना) और ‘ऑक्शन सेशन’ आयोजित नहीं किया जाएगा। चूंकि बैंकों में रविवार की छुट्टी हो सकती है, इसलिए फंड के सेटलमेंट की प्रोसेस अगले वर्किंग डे पर पूरी की जाएगी।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निर्मला सीतारमण का 9वां बजट होगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस साल अपना लगातार 9वां बजट पेश करेंगी। वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के 10 बजट पेश करने के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। इस बार के बजट से मिडिल क्लास को टैक्स स्लैब में बदलाव और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए बड़े आवंटन की उम्मीदें हैं। संडे को बजट क्यों?

पहले बजट फरवरी के आखिरी वर्किंग डे पर आता था। 2017 में अरुण जेटली ने इसे 1 फरवरी कर दिया ताकि नए वित्त वर्ष (1 अप्रैल) से पहले योजनाएं लागू हो सकें। इस बार 1 फरवरी को संडे है, लेकिन सरकार ने तारीख नहीं बदली।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *