MP TOP NEWS: CM मोहन यादव आज सागर जिले का दौरा, मंदसौर में नकली घी फैक्ट्री पर छापा;150 लीटर घी बरामद

MP News Live: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास…

मध्य प्रदेश की लेटेस्ट खबरें…

Budget Campaign-2026: बजट प्रचार अभियान-2026 1 से 15 फरवरी तक, जिलों में भी आयोजित होंगे कार्यक्रम
Budget Campaign-2026: प्रदेश भर में बीजेपी कार्यालयों सहित केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण किया जाएगा. प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन बजट सुनेंगे. 1 फरवरी से 15 फरवरी तक “बजट प्रचार अभियान-2026” चलेगा. इसके लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है. अभियान के दौरान जिलों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुनेंगे केंद्रीय आम बजट, इंदौर और धोरडो का दौरा
Bhopal to Indore and Gujarat Tour: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 10:10 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे. 10:30 बजे डेली कॉलेज में पुस्तक विमोचन करेंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे केंद्रीय आम बजट 2026-27 सुनेंगे. दोपहर 1:25 से 2:30 बजे संगम नगर में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. शाम 4:40 बजे इंदौर एयरपोर्ट से हेलीपैड के माध्यम से गुजरात के धोरडो (कच्छ) पहुंचेंगे और वहां के स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे.

CM Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सागर जिले का दौरा
Bhopal to Sagar Tour: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सागर जिले का दौरा करेंगे. वे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह, रूद्राक्ष धाम में श्रीराम कथा और श्री हनुमान प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम दोपहर 1 बजे पीटीसी ग्राउंड में होगा. पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.

Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी फैक्ट्री पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार, 150 लीटर घी बरामद
Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस और फ़ूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया. सीतामऊ फाटक क्षेत्र में रेड के दौरान लगभग 150 लीटर नकली घी बरामद किया गया, जो सोयाबीन तेल, केमिकल और आर्टिफिशियल फ्रेग्रेंस मिलाकर बनाया जा रहा था. मामला नई आबादी थाना क्षेत्र का है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *