इस महीने से दौड़ेंगी सरकारी बसें, हर बस में लाइव CCTV-GPS ट्रैकिंग, जानिए यात्रियों को कितना होगा फायदा

Last Updated:

Mukhyamantri Sugam Lok Parivahan Sewa: करीब 20 साल बाद मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा फिर से शुरू होने जा रही है. अप्रैल तक मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा के तहत बसें सड़कों पर उतरेंगी, जिससे निजी बसें भी एक ही सिस्टम (अंब्रेला) के तहत संचालित होंगी और यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी.

Mukhyamantri Sugam Lok Parivahan Sewa: मध्य प्रदेश में करीब दो दशक के लंबे इंतजार के बाद अब सड़कों पर फिर से सरकारी बसें दौड़ने के लिए तैयार हैं. इसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है और अनुमान है कि अप्रैल तक मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा संचालित होती नजर आएगी. फिलहाल, प्रदेश बसें प्राइवेट ऑपरेटर्स द्वारा चलाई जाती है जो इसके बाद एक अंब्रेला के नीचे आ जाएगी.

परिवहन की रूपरेखा तय‌
AICTSL के CEO अर्थ जैन ने हमें बताया कि इसकी मध्य प्रदेश सुगम परिवहन की रूपरेखा तय‌ की जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुलभ यात्रा उपलब्ध कराना है साथ‌ ही उन क्षेत्रों तक बसों का संचालन सुनिश्चित करना है जहां फिलहाल बसे नहीं चल पाती और कनेक्टिविटी बेहतर नहीं है. अप्रैल-मई के बीच इसकी शुरुआत हो सकती है.

प्राइवेट बस ऑपरेटर करेंगे ऑपरेट
इस व्यवस्था के बाद बसों का संचालन तो प्राइवेट बस ऑपरेटर ही करेंगे लेकिन उनके ऊपर नोडल कंपनियां होंगी जो एक राज्य स्तरीय संगठन के नीचे काम करेंगी. उदाहरण के तौर पर इंदौर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बसों का संचालन AICTSL करेगा. जो बसे अभी चल रही है वह उसी तरह चलती रहेगी लेकिन उसके लिए संचालक एजेंसी AICTSL रहेगी यानी यह PPP मॉडल पर आधारित होगा. इसी तरह राज्य में क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग 7 एजेंसियां बनाई जाएंगी. ‌इसमें कमाई का 95 प्रतिशत हिस्सा बस ऑपरेटरों को पास रहेगा जबकि 5 प्रतिशत राज्य स्तरीय संगठन को जाएगा जो सभी बसों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करेगा.

मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा चार बिंदुओं के माध्यम से सुनिश्चित करेगा की यात्रियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित, किफायती और आधुनिक बस सेवा उपलब्ध हो. सभी बसों में एकरूपता हो इसके लिए एक ही तरह का रंग रखा जाएगा. फिलहाल, सफेद और नारंगी पर विचार किया जा रहा है. ‌हर बस में GPS होगा, यात्रियों के लिए मोबाइल ऐप होगा जिससे बस की लाइव लोकेशन और ऑनलाइन टिकट बुकिंग हो सकेगी. ‌सीएम मोहन यादव ने भी साफ तौर पर कहा है कि जल्द ही प्रदेश के यात्रियों को इसकी सुविधा का लाभ मिल सकेगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

MP में सरकारी बसों की वापसी, क्या सस्ता होगा यात्रियों के लिए किराया?

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *