Last Updated:
वात दोष शरीर में ऊर्जा के लिए जिम्मेदार है, इसका असंतुलन त्वचा, बाल और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है. आयुर्वेद में वात दोष को संतुलित करने के लिए स्नेहपान, अभ्यंग, स्वेदन, अच्छा आहार, वेष्टन की सलाह दी जाती है. यहां आप इन्हें आसान भाषा में समझ सकते हैं.
शरीर में तीन दोष होते हैं – वात, पित्त और कफ, जिनका संतुलन जरूरी है. ये दोष शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार होते हैं. वात दोष वायु और आकाश से जुड़ा होता है, जिसका संतुलन शरीर में बिगड़ने से कई तरह की परेशानियां होने लगती है.
वात दोष शरीर में ऊर्जा के लिए जिम्मेदार है. इसका असंतुलन गति, संचार, सांस, दिल की धड़कन, त्वचा, बालों और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है. इसलिए इसका संतुलन बहुत बहुत जरूरी है. इसे संतुलित करने के लिए आयुर्वेद में कई तरीके बताए गए हैं.
वात दोष को संतुलित करने का पहला तरीका- स्नेहपान: यदि शरीर में वात दोष बढ़ा हो तो इसे संतुलित करने के लिए आयुर्वेद में तेल का सेवन करने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आप तिल के तेल का सेवन कर सकते हैं. तिल का तेल गर्म होता है और वात को संतुलित करता है. इसे खाने में मिलाकर लिया जा सकता है.
वात दोष संतुलित रखने का दूसरा तरीका- अभ्यंग: वात दोष बिगड़ने पर शरीर में रुखेपन की समस्या बढ़ जाती है. यह साइड इफेक्ट आपको बालों और त्वचा पर महसूस हो सकता है. ऐसे में तेल से अभ्यंग करना फायदेमंदा होता है. इससे त्वचा को पोषण मिलता है. सिर, पैर और कानों के पीछे तेल लगाएं. यह तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है.
वात दोष संतुलित रखने का तीसरा उपाय- स्वेदन: पसीना निकालें. एक्सरसाइज या योग से पसीना निकालने की कोशिश करें. इससे शरीर की ऊर्जा का प्रवाह बेहतर होता है.
वात दोष संतुलित करने का चौथा उपाय- अच्छा आहार: इसका मतलब है ऐसी डाइट जिसमें तीन रस खट्टा, मीठा और नमकीन शामिल हो. लेकिन ध्यान रखें ये रस हेल्दी फूड्स के रूप में शामिल होने चाहिए. साथ ही इन्हें गरम खाना जरूरी है. यदि आपका वात दोष बिगड़ा हुआ है तो कोशिश करें कि आप रोजाना गरम खाना खाएं और इन रसों का ध्यान रखें. ये वात को संतुलित करने में मदद करते हैं.
वात दोष संतुलित करने का पांचवां उपाय- वेष्टन: वात दोष के कम या ज्यादा होने पर शरीर में हड्डियों और जोड़ से जुड़ी दिक्कतें होने लगती है. ऐसे में जिस हिस्से में दर्द हो वहां गर्म पट्टी बांधें. इससे दर्द में आराम मिलेगा और वात शांत होगा.
About the Author
शारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.