टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन हुई खत्म! सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी की होगी वापसी, आ गया नया अपडेट

Tilak Varma Fitness Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब बस शुरू होने ही वाला है. दुनिया की 20 टीम आमने-सामने होंगी, टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे और ये सब होगा सिर्फ एक चमचमाती ट्रॉफी के लिए. भारत बतौर गत चैंपियन इस टूर्नामेंट में उतरेगा, लेकिन उसके लिए तिलक वर्मा की चोट बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है. अब उनकी फिटनेस को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है.

भारत की टी20 टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दोबारा से अभ्यास शुरू कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तिलक ने बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है. वायरल हो रहे वीडियो अनुसार तिलक अच्छे फुटवर्क के साथ शॉट्स लगा पा रहे हैं.

टीम इंडिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी

तिलक वर्मा टीम इंडिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिन्होंने दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज की चार पारियों में 62.33 के औसत से 187 रन बना दिए थे. उनका फिट होना भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छी खबर है. पिछली 3 टी20 पारियों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं.

तिलक वर्मा ने अपनी परिपक्वता का उदाहरण तब दिया, जब एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 3 विकेट जल्दी खो दिए थे. ऐसे में तिलक ने नाबाद 69 रनों की पारी खेल टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी.

उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन को नंबर-3 पर मौका मिला, जिसे भुनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन को 3 पारियों में बैटिंग करने का अवसर मिला, जिनमें उन्होंने एक अर्धशतक समेत 112 रन बनाए हैं और अपने तूफानी स्ट्राइक रेट से भी उन्होंने सबको प्रभावित किया है.

सबसे भरोसेमंद तिलक

तिलक वर्मा नंबर-3 पर टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए हैं. उन्होंने अब तक तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 पारियों में 60.22 के बेहतरीन औसत से 542 रन बनाए हैं और उनके टी20 करियर की दोनों शतकीय पारी भी इसी बल्लेबाजी क्रम पर आई हैं. वहीं चौथे क्रम पर भी उनका बल्लेबाजी औसत 54.44 का है.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने की टीम इंडिया से बात, वीडियो कॉल पर दिया गुरुमंत्र

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *