अविमुक्तेश्वरानंद बोले- योगीजी मेरी बात मान लीजिए, PM बनवाएंगे: दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला ऐलान करूंगा, आपके पास सिर्फ 39 दिन बचे – Varanasi News

वाराणसी15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी को ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि योगी जी मेरी बात मान लीजिए। आपके पास सिर्फ 39 दिन का समय बचा है। खुद को हिंदू साबित करें। साथ ही गो माता को राज्य माता घोषित करके गोमांस पर प्रतिबंध लगाएं। अगर ऐसा हुआ तो मैं आपका नाम पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट करूंगा। मेरा ऐलान दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला होगा।

उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा-

QuoteImage

यदि सीएम योगी यह निर्णय नहीं ले पाते हैं, तो उन्हें निरस्त भी किया जाएगा। उनके सामने यह बहुत बड़ा अवसर है। मामला बेहद क्लोज है और कुछ भी हो सकता है। अगर वो खुद को साबित नहीं कर पाते हैं तो पूरा संत समाज योगी आदित्यनाथ को नकली हिन्दू घोषित कर देगा।

QuoteImage

शंकराचार्य ने कहा- हमने माघ मेला में मौका दिया था लेकिन किसी ने सुधार नहीं किया।

शंकराचार्य ने कहा- हमने माघ मेला में मौका दिया था लेकिन किसी ने सुधार नहीं किया।

अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पूरा इंटरव्यू पढ़िए…

सवाल. प्रयागराज से काशी आगमन के बाद आगे की रणनीति क्या है? जवाब. प्रयागराज में हमारा चैप्टर खुला हुआ था। हमने लंबे समय तक लोगों को अवसर दिया कि यदि उनसे कोई अपराध, भूल या चूक हुई है तो वे स्वयं आगे आकर उसे सुधार लें। लेकिन पर्याप्त समय देने के बावजूद किसी ने अपनी गलती नहीं सुधारी। इससे स्पष्ट हो गया कि वे इस अपराध को बनाए रखना चाहते हैं। इसलिए अगले माघ मेले के लिए तारीख तय कर हम काशी आ गए हैं। यहां आकर हमने अपनी मौजूदा मुहिम- गौ माता की रक्षा को आगे बढ़ाने का कार्य शुरू किया है।

सवाल. यह मुहिम किस उद्देश्य से चलाई जा रही है? जवाब. यह आंदोलन पूरी तरह से गो माता की रक्षा और प्रतिष्ठा के लिए है। हमने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को 40 दिन का समय दिया है। हमें आशा है कि इस अवधि में वे अपने मूल स्वरूप को याद करेंगे और गौ माता को सम्मान देते हुए उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा देंगे। साथ ही, उत्तर प्रदेश से बड़े पैमाने पर हो रहे गौ मांस के निर्यात पर रोक लगाएंगे।

शनिवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- गौ माता की रक्षा का मुद्दा पूरे देश और समस्त हिन्दू समाज से जुड़ा है।

शनिवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- गौ माता की रक्षा का मुद्दा पूरे देश और समस्त हिन्दू समाज से जुड़ा है।

सवाल. कहा जा रहा है कि इस आंदोलन में शंकराचार्यों का समर्थन है। इस पर आप क्या कहेंगे? जवाब. हमारे समर्थन में कौन है और कौन नहीं, यह आप उनसे पूछ सकते हैं। लेकिन जहां तक गौ माता की प्रतिष्ठा के आंदोलन की बात है, यह चारों शंकराचार्यों की ओर से माना जाएगा। ऐसा नहीं है कि चारों शंकराचार्य मिलकर ही हर काम करें। यदि चारों में से कोई एक भी इस विषय पर कार्य कर रहा है, तो वह चारों का ही कार्य माना जाएगा।

सवाल. शंकराचार्यों के अधिकार क्षेत्रों को लेकर अक्सर चर्चा होती है, इस पर आपका क्या कहना है?** जवाब. शंकराचार्यों के अधिकार क्षेत्र भौगोलिक रूप से बंटे हुए हैं। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम। स्थानीय मामलों में संबंधित क्षेत्र के शंकराचार्य कार्य करते हैं। लेकिन जब विषय देशव्यापी हो, तो वह किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। गौ माता की रक्षा का मुद्दा पूरे देश और समस्त हिंदू समाज से जुड़ा है, इसलिए इसमें क्षेत्राधिकार की कोई सीमा नहीं है।

माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य के शिष्य के पिटाई का वीडियो सामने आया था।

माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य के शिष्य के पिटाई का वीडियो सामने आया था।

सवाल. हाल ही में सामने आए वीडियो और मीडिया कवरेज को आप कैसे देखते हैं? जवाब. जो वीडियो सामने आया, उसमें अंदर हो रहे अत्याचार का केवल एक अंश ही दिख पाया। फिर भी उस अंश को जनता के सामने लाने का काम आपके चैनल और विशेष रूप से दैनिक भास्कर (डीबी) ने किया, इसके लिए जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कम से कम जनता को यह अंदाजा तो हुआ कि अंदर क्या हो रहा था।

सवाल. लखनऊ से कुछ अधिकारियों के संपर्क और स्नान कराने की बात सामने आई थी, उस पर क्या स्थिति है? जवाब. फिलहाल हम उस विषय पर बात नहीं कर रहे हैं। यदि हम उस मुद्दे को फिर से उठाएंगे तो हमारी तय अगली तारीख और मुख्य आंदोलन प्रभावित होगा। हमारा मूल मुद्दा गौ माता की रक्षा है, हम नहीं चाहते कि वह डायवर्ट हो। स्नान से जुड़ी लड़ाई आगे आने वाले समय में फिर शुरू होगी।

सवाल. आपने लखनऊ में बड़ी बैठक कर ऐलान करने की बात कही है। उसमें किसे शामिल किया जाएगा? जवाब. यह ऐलान बहुत सीमित और नैरो होगा, लेकिन बेहद प्रभावशाली। जो भी घोषणा होगी, वह लोगों की धड़कन बढ़ा देने वाली होगी। यदि योगी आदित्यनाथ जी इस अवसर का उपयोग करते हुए गौ माता को राज्य माता घोषित कर देते हैं और गौ मांस के निर्यात पर रोक लगा देते हैं, तो हम न केवल उनका अभिनंदन करेंगे बल्कि उन्हें भावी प्रधानमंत्री के रूप में भी प्रोजेक्ट करेंगे।

सवाल. सीएम योगी अगर नहीं साबित कर पाए तो? जवाब. यदि सीएम योगी यह निर्णय नहीं ले पाते हैं, तो उन्हें निरस्त भी किया जाएगा। उनके सामने यह बहुत बड़ा अवसर है। मामला बेहद क्लोज है और कुछ भी हो सकता है।

———————– ये खबर भी पढ़ें… अविमुक्तेश्वरानंद बोले-योगी 40 दिन में हिंदू होने का प्रमाण दें:गाय को गोमाता घोषित करें, वरना मानेंगे सिर्फ दिखावे के लिए गेरुआ पहना

प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मुझसे शंकराचार्य होने का प्रमाण पत्र मांगा गया। वह मैंने दे दिया। मेरे प्रमाण सच्चे थे, इसलिए उन्हें मानना पड़ा। अब प्रमाण मांगने का समय पीछे छूट गया। अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देना चाहिए। पढ़िए पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *