Last Updated:
एलन मस्क की तरफ से शेयर इस पोस्ट में 2026 की वैश्विक रीयल जीडीपी ग्रोथ में योगदान के आंकड़े दिए गए हैं. इसमें चीन और भारत ने मिलकर ऐसा कमाल किया है कि अमेरिका जैसी महाशक्ति के होश उड़ गए हैं. मस्क ने एक्स पर ये आंकड़े शेयर करते हुए लिखा है कि ‘द बैलेंस ऑफ पावर इज चेंजिंग’ यानी वैश्विक शक्ति का संतुलन बदल रहा है.
दुनिया में शक्ति का संतुलन तेजी से बदल रहा है. वैश्विक अर्थव्यवस्था का खेल अब एशिया के हाथों में आ चुका है और इसका सबसे बड़ा प्रमाण वैश्विक जीडीपी विकास दर के आंकड़े. स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक्स पर ये आंकड़े शेयर करते हुए लिखा है कि ‘द बैलेंस ऑफ पावर इज चेंजिंग’ यानी शक्ति का संतुलन बदल रहा है.
एलन मस्क की तरफ से शेयर इस पोस्ट में 2026 की वैश्विक रीयल जीडीपी ग्रोथ में योगदान के आंकड़े दिए गए हैं. इसमें चीन और भारत ने मिलकर ऐसा कमाल किया है कि अमेरिका जैसे महाशक्ति के होश उड़ गए हैं. वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के पोस्ट के मुताबिक, वैश्विक जीडीपी में 26.6% योगदान के साथ चीन पहले नंबर पर है, जबकि भारत 17.0% के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है. वहीं अमेरिका महज 9.9% शेयर के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गया है.
ये आंकड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMD) के हैं, जो ‘वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स’ नामक अकाउंट ने साझा किए हैं. यह डेटा देखकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे राष्ट्रवादी नेता माथा पीट लेंगे, क्योंकि उनका ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ का नारा अब एशियाई दिग्गजों के आगे फीका पड़ता नजर आ रहा है.
.