वीवो ने कंफर्म कर दिया है कि उसकी नई वीवो V70 सीरीज़ बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है. इस सीरीज़ के लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिससे साफ हो गया है कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है. इस बार वीवो प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट कर रही है, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती है.
वीवो V70 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे – वीवो V70 और वीवो V70 Elite. दोनों ही फोन फीचर्स के मामले में दमदार बताए जा रहे हैं और उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस भी चाहते हैं.
Flipkart पर होगी बिक्री
वीवो V70 सीरीज़ की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुकी है. यानी लॉन्च के बाद ये दोनों फोन फ्लिपकार्ट के जरिए ऑनलाइन खरीदे जा सकेंगे. फिलहाल वीवो ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में कंपनी इस बारे में पूरी जानकारी दे देगी.
Snapdragon प्रोसेसर और ZEISS कैमरा
वीवो ने यह भी कंफर्म किया है कि V70 सीरीज़ के दोनों फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएंगे. वीवो V70 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट मिलेगा, जबकि ज्यादा पावरफुल वीवो V70 Elite में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा.
कैमरे की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में ZEISS ब्रांडेड कैमरा सिस्टम मिलेगा, जो वीवो की प्रीमियम फोन वाली पहचान बन चुका है.
डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स
लीक्स के मुताबिक, वीवो V70 और V70 Elite दोनों में 6.59 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा.
कैमरा सेटअप भी लगभग एक जैसा हो सकता है- पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) मिलने की उम्मीद है.
बैटरी और बाकी फीचर्स
वीवो V70 में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 55W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. साथ ही इसमें IP68 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा. वीवो V70 Elite की बैटरी और चार्जिंग को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वीवो V70 सीरीज़ की कीमत भारत में 55,000 रुपये से कम हो सकती है. कुल मिलाकर, वीवो V70 सीरीज़ उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती है जो प्रीमियम लुक, दमदार परफॉर्मेंस और बढ़िया कैमरा एक ही फोन में चाहते हैं.
.