घने कोहरे में नहीं दिखा 90 डिग्री का मोड़, पुल से नदी में गिरी जीप, पांच को बचाया – Vidisha News


भास्कर संवाददाता| विदिशा| विदिशा-अशोकनगर मार्ग पर कागपुर के पास एनएच-346 पर गुरुवार-शुक्रवार की रात 3.30 बजे एक थार जीप पुल से नीचे गिर गई। हादसा घने कोहरे और 90 डिग्री के मोड़ के कारण हुआ। जीप में पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद एक युवक ने बाहर निकलकर 112 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही नटेरन पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जीप में शमशाबाद वार्ड-14 निवासी अंकित चौहान, रितु, विकास नामदेव, रेखा और खुशबू सवार थीं। अंकित, रितु और विकास को चोटें आईं। इनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। नटेरन थाना प्रभारी गोकुल अजनेरिया के नेतृत्व में पुलिस और डायल-112 की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। एफआरव्ही स्टाफ सैनिक गजेन्द्र रघुवंशी और पायलट तीरथ सिंह अहिरवार ने करीब 8 से 9 फीट गहरे पानी में उतरकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। जीप में फंसी थी महिलाएं, 10 मिनट में निकाला गुरुवार-शुक्रवार की रात 3.32 मिनट पर कॉल आया की कागपुर के पास नदी में जीप गिर गईं। हम मौके पर पहुंचे तो दो युवक किनारे पर आ गए थे, जबकि कुछ लोग जीप में फंसे हुए थे, मैंने वाहन चालक तीरथ अहिरवार को नदी के अंदर उतारा और रस्सी फेंकी जीप में तीन महिलाएं फंसी हुईं थी। उन्हें महज 10 मिनट में बाहर निकाल लिया गया । इनमें से एक महिला तो बेहोश हो गई थी। सभी को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। – जैसा सैनिक गजेंद्र रघुवंशी ने भास्कर को बताया .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *