Parenting Mistakes and tips: बच्चों की देखभाल में माता-पिता काफी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो उनके लिए हेल्दी भी होता है और कई बार नुकसानदायक भी. बच्चे को नजर ना लगे तो मांएं आंखों में काजल लगा देती हैं. बच्चे जब खाना नहीं खाते हैं तो उन्हें डराकर खिलाने की कोशिश करती हैं. कुछ पेरेंट्स बच्चे को हर दिन तेल मालिश करते हैं. उन्हें लगता है इससे बच्चा हेल्दी होगा. उसकी हड्डियां मजबूत होंगी. बच्चे को चलना सिखाने के लिए वॉकर पर बिठाना आदि कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें पेरेंट्स करते हैं, ताकि उनका बच्चा स्वस्थ रहे. आसानी से खाना खाए, चलना सीख जाए. लेकिन, क्या छोटे बच्चों के साथ ऐसा करना सही है? क्या उनकी आंखों में काजल लगाना फायदेमंद होता है? क्या उन्हें वॉकर पर चलना सिखाना सही है? इन तमाम सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेगा. सीनियर पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक इन तमाम सवालों के जवाब दे रहे हैं.
.