जबलपुर में गांधीजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि: शहीद स्मारक में निकाली रैली, नाटक और संदेशों से याद किए गए राष्ट्रपिता – Jabalpur News


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जबलपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हितकारिणी सभा और महाकौशल शहीद स्मारक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम शहीद स्मारक गोल बाजार में संपन्न हुआ। जिसमें गांधीजी के जीवन प्रसंगों को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हितकारिणी महिला महाविद्यालय से शहीद स्मारक भवन तक निकाली गई रैली से हुई। रैली में स्कूली बच्चों, स्काउट-गाइड और एनसीसी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर गांधीजी के विचारों, सत्य और अहिंसा के संदेशों का प्रचार किया। नाटकों में दिखा गांधी का संघर्ष हितकारिणी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निलेश पांडे ने बताया कि छात्रों द्वारा गांधीजी के जीवन पर आधारित लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। इन नाटकों में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गांधीजी के आंदोलनों, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनके संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। स्कूली बच्चों ने गांधीजी के प्रसिद्ध तीन बंदरों “बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो” का दृश्य प्रस्तुत कर समाज को नैतिकता और संयम का संदेश दिया। गांधी के सिद्धांत अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल सिहोरा के पूर्व विधायक नित्यनिरंजन खाम्परिया ने कहा कि महात्मा गांधी को केवल स्मरण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके बताए गए मार्ग और सिद्धांतों को जीवन में अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। गणमान्य नागरिक रहे मौजूद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबू विश्वमोहन और विशिष्ट अतिथि मदन तिवारी उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *