Last Updated:
Handmade Products From Waste: बुरहानपुर जिले के बसली गांव की सातवीं की छात्रा गायत्री घर में मौजूद वेस्ट सामग्री से बैग, टोकरी और आभूषण जैसी उपयोगी और आकर्षक वस्तुएं बनाती हैं. सोशल मीडिया से सीखे गए इन नवाचारों से गायत्री ने पिछले 6 महीनों में अपनी कमाई भी शुरू कर दी है. उनके इस काम की जिला प्रशासन ने भी सराहना की है.
Handmade Products From Waste: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के बसली गांव में रहने वाली गायत्री अपने घर में मौजूद वेस्ट सामग्री से बेस्ट वस्तुएं बनाने का काम कर रही है. गायत्री कक्षा सातवीं में पढ़ाई करती है. गायत्री का कहना है कि मैं सोशल मीडिया का सहारा लेकर इस तरह के नवाचार करती रहती हु अभी फिलहाल मैं घर में रहने वाले कागज से बैग तैयार कर दिए है. तो वही में महिलाओं के आभूषण भी बनाती रहती हूं जो लोगों को भी पसंद आते हैं घर में जो भी वेस्ट वस्तु है उस से बेस्ट वस्तु मेरे द्वारा तैयार की जाती है जो लोगों को भी पसंद आती है लोग मेरे हाथ से बनी हुई वस्तुओं की बोली लगाकर खरीदी कर लेते हैं मैं 6 महीने से यह काम कर रही हूं जिला प्रशासन के अवसर भी मेरे इस काम की तारीफ कर चुके हैं.
बेटी ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब बेटी गायत्री से बात की तो उन्होंने बताया कि मैं कक्षा सातवीं में पढ़ाई करती हूं. मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह बनाना सीखा है और मैं अपने घर पर जो भी वेस्ट वस्तु है और उससे बेस्ट वस्तुएं तैयार करती हैं. हाथ से ही बनाती हूं. इसलिए लोगों को मेरे हाथ की वस्तुएं पसंद भी आती हैं और लोग मुझे ऑर्डर देकर यह वस्तु बनाते हैं. जिससे मेरी कमाई भी होने लगी है. बेटी यह बताती है कि मैं सबसे अधिक वस्तुएं अपने घर पर आने वाले पेपर का इस्तेमाल कर बनाती हु अभी हाल फिलहाल में मैंने बैग टोकरी मोबाइल कवर और कई प्रकार के ऐसे आइटम बनाए हैं जो लोगों को भी पसंद आने लगे हैं और यह दिखने में भी बहुत खूबसूरत दिखते हैं. इसलिए लोग इसको खरीद लेते हैं मेरी 300 से ₹400 की कमाई भी हो जाती है इसको बनाने के लिए मुझे कागज और गोंद का इस्तेमाल करना पड़ता है.
सरकारी स्कूल में करती हैं शिक्षा ग्रहण
गायत्री ने बताया कि वो सरकारी स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ाई करती है. यहां पर उसकी मैडम भी इस काम के लिए प्रेरित करती है और यह कलाकारी अब लोगों को भी पसंद आने लगी है. वो अपने स्कूलों में भी कई प्रकार के मॉडल बन चुकी हैं और कई बार मॉडल प्रतियोगिताओं में भी मॉडल रखे हैं. यहां पर इसके लिए उसे सम्मान प्रमाण पत्र भी मिले हैं. अभी हाल फिलहाल में शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित मेले में भी मॉडल प्रस्तुत किया था, जहां पर मेरी सभी अधिकारियों ने प्रशंसा करते हुए मुझे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.