ऑपरेशन की नहीं पड़ेगी जरूरत! बवासीर के लिए काल कचनार के पेड़ की जड़, जानें प्रयोग का सही तरीका

Last Updated:

Piles Home Remedy: बवासीर का इलाज आयुर्वेद की मदद से आप बिना ऑपरेशन के कर सकते हैं. इसके लिए आप कचनार के पेड़ की जड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं.

शारीरिक गतिविधि कम होने से शरीर में कई बीमारियां होती हैं. युवाओं और बुजुर्गों में बवासीर का सबसे बड़ा कारण यही देखा जाता है. कई बार ये समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह देते हैं. लेकिन ऑपरेशन के बाद भी दोबारा बवासीर के होने का खतरा रहता ही है. इसलिए इस बीमारी को जड़ से खत्म करना जरूरी होता है.

हालांकि लोगों का मानना है कि ऑपरेशन के बाद बवासीर के मस्से दोबारा नहीं होते, लेकिन ऐसा नहीं है. ऑपरेशन के दौरान बीमारी को जड़ से नहीं हटाया जाता, बल्कि ऊपरी सतह से हटा दिया जाता है. ऐसे में आयुर्वेद में कचनार के पेड़ की छाल को बहुत उपयोगी बताया गया है. आयुर्वेद में कचनार को बवासीर के लिए जादुई औषधि बताया गया है, जिससे मस्से ठीक होते हैं और दोबारा आने की संभावना कम हो जाती है.

बवासीर का रामबाण इलाज
आयुर्वेद में कचनार की जड़ को मस्से सुखाने का रामबाण इलाज माना गया है. कचनार की जड़ में पुराने से पुराने मस्सों को ठीक करने की क्षमता होती है.माना जाता है कि पेड़ जितना पुराना होता है, उसकी जड़ में उतने ही औषधीय गुण होते हैं.

ऐसे करें इस्तेमाल
बवासीर के इलाज के लिए कचनार के जड़ का पाउडर बनाकर खाएं. इसका लेप बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कचनार की सूखी जड़ का पाउडर, हल्दी और नारियल का तेल मिलाकर लेप तैयार करें और उसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं. इससे धीरे-धीरे मस्से सूखने लगेंगे और गायब हो जाएंगे. कचनार की जड़ों का इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें.

दूसरे भी कई फायदे हैं
कचनार के फूल और छाल का प्रयोग अन्य रोगों को ठीक करने में भी किया जाता है. कचनार के फूल डायबिटीज को नियंत्रित करने में कारगर साबित होते हैं, बस उनके सेवन की विधि का पता होना चाहिए.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

बवासीर के लिए काल कचनार के पेड़ की जड़, जानें प्रयोग का सही तरीका

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *