रीवा-मनगवां हाईवे पर जोगनहाई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर मिले और अस्पताल …और पढ़ें
HighLights
- जोगनहाई गांव के पास भीषण बाइक हादसा हुआ।
- हादसे में दो युवकों की मौके पर हालत गंभीर।
- अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रीवा-मनगवां हाईवे एक बार फिर रक्तरंजित हो गया है। बीती रात रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोगनहाई के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की जान चली गई। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हृदय विदारक घटना बीती रात करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि दो युवक अपनी मोटरसाइकिल से मनगवां की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के जोगनहाई गांव के पास पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो स्थिति काफी भयावह थी। दोनों युवक अपनी बाइक सहित सड़क के डिवाइडर के ऊपर लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे।हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अखंड प्रताप सिंह उम्र 26 वर्ष और गोरेलाल कोल उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। अखंड प्रताप सिंह ग्राम भटवा (थाना गढ़) के निवासी थे, वहीं गोरेलाल कोल ग्राम मिश्र गांव के रहने वाले थे।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल थे और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। पुलिस ने बिना देरी किए राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
.