MP Weather: मध्य प्रदेश में कल भी कई जिलों में बारिश होगी, बर्फीली हवाओं से अभी राहत नहीं! जानें वेदर अपडेट

MP Weather Tomorrow: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. 28 जनवरी को कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई है. वहीं, 29 जनवरी को भी कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना भी है. राजधानी भोपाल से लेकर ग्वालियर-चंबल और प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल यानी 29 जनवरी को प्रदेश के 29 जिलों में बारिश हो सकती है.

यहां जारी रहेगी आंधी-बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग, सागर संभाग, भोपाल संभाग, उज्जैन में नीमच संभाग को छोड़कर, इंदौर संभाग में अलीराजपुर और इंदौर को छोड़कर सभी जिलों में बारिश हुई है. वहीं, हरदा, नर्मदापुरम, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, सतना, मैहर, रीवा और मऊंगज में भी बारिश हुई है. रायसेन में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल भी इन जिलों में बारिश जारी रह सकती है.

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मध्य प्रदेश में ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में 29 जनवरी को घना कोहरा रहेगा. इसके साथ ही सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, सीधी शहडोल, सिंगरौली, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, देवास, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, विदिशा और भोपाल में मध्यम कोहरे का अलर्ट है.

शिवपुरी सबसे ठंडा, तापमान 7.0 डिग्री दर्ज
एमपी में आंधी और बारिश वाले दौर में कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को प्रदेश में शिवपुरी सबसे ठंडा स्थान रिकॉर्ड किया गया है. जहां तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, छतरपुर के खजुराहो में 7.4 डिग्री, पचमढ़ी में 8.6 डिग्री, अमरकंटक में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है. इसके साथ ही शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुआ है. कल भी ठंड के ऐसे ही सितम ढाने के आसार हैं.

सर्द हवाओं का बना रहेगा सितम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुन शर्मा के अनुसार, इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में बना हुआ है. बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में कम विजिबिलिटी बनी रही. साथ ही सर्द हवाओं का सितम भी जारी रहा. ऐसा प्रदेश के आसपास सक्रिय चक्रवात के कारण हो रहा है. इतना ही नहीं 29 जनवरी को भी प्रदेश के कई जिलों में मावठा गिरने के साथ ही बारिश का भी अनुमान है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *