सतना में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन की गुंडागर्दी, युवती को दौड़ाकर पीटा, CCTV फुटेज वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिला के नागौद थाना क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के नागौद मंडल अध्यक्ष द्वारा भारतीय जनता महिला मोर्चा की पदाधिकारीव युवा मोर्चा की लाडली कार्यकर्ता युवती को दौड़ाकर थप्पड़ मारने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भाजपा पार्टी के ही महिला मोर्चा से जुड़ी महिला चंद्रलेखा अवधिया व उसकी बेटी आस्था अवधिया ने थाना व अस्पताल पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही पुलिस पर उनकी शिकायत नहीं लेने व आरोपित मंडल अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत न करने का दबाव बनवाने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

हालांकि इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद नागौद थाना में जमानती धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर लिया गया है। एफआईआर क्रमांक 0091/2026 दिनांक 28 जनवरी 2026 को दर्ज की है। आरोपित है।भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296 (डी), 115(2), 351(3), 3(5) एवं 324(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

नईदुनिया ने नागौद थाना प्रभारी समेत पीडि़त महिला व आरोपित मंडल अध्यक्ष सभी ने संपर्क करने का प्रयास किया परंतु थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय द्वारा फोन नहीं उठाया गया। जबकि आरोपित व पीडि़त महिला के दूरभाष नंबर स्विच आफ बताता रहा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान आवश्यकता पडऩे पर धाराओं में वृद्धि भी की जा सकती है।

देर रात का बताया गया घटनाक्रम

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है,जब आरोपित भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने पीडि़त युवती व उसकी मां के साथ मारपीट कि। दरअसल पीडि़त मां-बेटी रीवा रोड में पार्लर का संचालन करती है। जिसकी जगह को लेकर मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने दोनों को खाली करने के लिए दबाव बनाया था और न मानने पर गाली-गालौज कर धमकाते हुए खाली करने की धमकी दी। जिसके बाद दोनों मां व बेटी नागौद थाना में शिकायत दर्ज कराकर अपने घर जा रहीं थी।

तभी मौके पर मिले पुलकित टंडन ने बेटी को दौड़ाकर मारपीट करने लगा। जिसका सीसीटीवी फुटेज बुधवार की दोपहर से इंटरनेट मीडिया में तेजी से बहुप्रसारित होने लगा। इस घटना के स्थानीय लोगों में आक्रोश का है। लोगों के अनुसार यदि आरोप सही हैं तो यह सत्ता के दुरुपयोग और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं, पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा या नहीं, यह आने वाले दिनों में पुलिस की कार्रवाई पर निर्भर करेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी होने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें- BU कैंपस में गुंडागर्दी: छात्र को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, NSUI अध्यक्ष पर मारपीट के आरोप, पुलिस बेखबर

पीड़िताओं का भी भाजपा से संबंध

जानकारी के मुताबिक पीडि़त महिला चंद्रलेखा अवधिया स्वयं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी है और उनकी बेटी आस्था अवधिया युवा मोर्चा की कार्यकर्ता है। लिहाजा इस घटनाक्रम ने पूरे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं व उनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह् खड़ा कर दिया है कि जब स्वयं भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी ही भाजपा के नेताओं ने सुरक्षित नहीं है और बाकी जनता का क्या हाल होगा।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *