Windburn : लालिमा, जलन, खुजली…ये विंडबर्न के लक्षण, सर्दियों में स्किन की सुरक्षा क्यों ज्यादा जरूरी, जानें

Last Updated:

Windburn problem in winter : विंडबर्न एक तरह की सीजनल बीमारी है जो ठंडी हवाओं के कारण बढ़ती है. एनसीआर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण भी इसका एक बड़ा कारण है. प्रदूषित हवा सीधे स्किन को नुकसान पहुंचाती है और विंडबर्न की परेशानी को बढ़ा देती है. इससे बचने के लिए दूसरी सावधानियों के साथ-साथ डाइट का भी खास ध्यान रखना जरूरी है. विटामिन-सी युक्त चीजें जरूर लें. रोजाना एक संतरा खाने से त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है. स्किन को तेज हवाओं और प्रदूषण से बचाना सबसे जरूरी है. सर्दियों में पानी खूब पीना चाहिए.

गाजियाबाद. सर्दियों का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ने लगती हैं. ठंडी हवाएं और हवा में नमी की कमी त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है. इन्हीं कारणों से विंडबर्न की समस्या इन दिनों आम होती जा रही है. यह कोई जानलेवा बीमारी नहीं है लेकिन समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर परेशानी का रूप ले सकती है. विंडबर्न होने पर त्वचा लाल हो जाती है, जलन, खुजली और खिंचाव महसूस होता है. कई मामलों में त्वचा छिलने लगती है और दर्द भी होने लगता है. लंबे समय तक इलाज न मिलने पर स्किन बहुत ज्यादा रूखी और कमजोर हो जाती है जिससे दूसरी स्किन समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है.

सीधे स्किन को नुकसान

गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या द्विवेदी बताती हैं कि सर्दियों में तेज ठंडी हवाओं के कारण त्वचा की ऊपरी परत बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है. इससे स्किन की प्राकृतिक सुरक्षा परत यानी प्रोटेक्टिव बैरियर डैमेज हो जाती है. यही वजह है कि त्वचा में लालिमा, खिंचाव और खुजली शुरू हो जाती है. कई बार ज्यादा खुजली करने से त्वचा पर घाव भी बन जाते हैं. डॉ. दिव्या के अनुसार, विंडबर्न एक तरह की सीजनल बीमारी है जो ठंडी हवाओं के कारण बढ़ती है. एनसीआर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण भी इसका एक बड़ा कारण है. पिछले कुछ वर्षों में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं. प्रदूषित हवा सीधे स्किन को नुकसान पहुंचाती है और विंडबर्न की परेशानी को और बढ़ा देती है.

कैसे करें बचाव

विंडबर्न से बचाव के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी हैं. बाहर निकलते समय चेहरे को ढककर रखें. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें. महिलाएं दुपट्टे या कपड़े से चेहरा ढक सकती हैं. गर्दन को ढकने के लिए जैकेट की चैन ऊपर तक लगाएं. लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते समय मास्क लगाना भी फायदेमंद है.
डॉक्टरों का कहना है कि स्किन को तेज हवाओं और प्रदूषण से बचाना सबसे जरूरी है. इसलिए घर से निकलने से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिलाकर लगाने से भी त्वचा को काफी राहत मिलती है. इसके अलावा सर्दियों में पानी खूब पीना चाहिए क्योंकि डिहाइड्रेशन भी त्वचा की ड्राइनेस का एक बड़ा कारण है. सही देखभाल और थोड़ी सी सावधानी से विंडबर्न जैसी समस्या से आसानी से बचा जा सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

लालिमा, जलन, खुजली…ये विंडबर्न, सर्दियों में स्किन की सुरक्षा ज्यादा जरूरी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *