बालिका बधू फेम नेहा मर्दा ने खड़ी कर दी ₹180 करोड़ की कंपनी, अब शार्क टैंक इंडिया में मिली बड़ी डील

Last Updated:

बालिका वधू फेम नेहा मर्दा ने अब बिजनेस की दुनिया में बड़ा कदम रखा है. Shark Tank India सीजन 5 में उन्होंने अपने आइडिया से शार्क्स को प्रभावित किया. अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता ने उनकी कंपनी Phitku में 3.6 करोड़ का निवेश किया.

नेहा मर्दा को Shark Tank में बड़ी कामयाबी

वनई दिल्ली. हिट टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में गहना के किरदार के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने प्रेग्रेंसी के बाद अभिनय की दुनिया से ब्रेक ले लिया है. अब वह एक एंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं और अपना पर्सनल केयर ब्रांड ‘फिटकु’ (Phitku) चलाती हैं. यह एक एल्यूम-इन्फ्यूज्ड अंडरआर्म रोल-ऑन है. अपने बिजनेस आइडिया से नेहा मर्दा ने ‘शार्क टैंक इंडिया’ (Shark Tank India) पर 3.6 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया.

हाल ही में शार्क टैंक इंडिया के मंच पर उनकी इनोवेटिव सोच को शार्क्स का भरोसा मिला. एपिसोड 16 में नेहा मर्दा ने अपने दो को-फाउंडर्स के साथ एलम-बेस्ड डियोड्रेंट Phitku को शार्क्स के सामने पेश किया. दिलचस्प अंदाज में डांस परफॉर्मेंस से शुरू हुई उनकी पिच ने सभी का ध्यान खींचा.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *