भारत-यूरोपियन यूनियन में 18 साल बाद ट्रेड डील: इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%, प्रीमियम शराब पर 150% की जगह 20% टैक्स

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी हैदराबाद हाउस में मंगलवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा (बाएं) और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (दाएं) के साथ।

भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच 18 साल की लंबी बातचीत के बाद मंगलवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया है। भारत और यूरोपियन यूनियन के नेताओं ने मंगलवार को 16वें भारत-EU समिट के दौरान इसका ऐलान किया।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इस समझौते को 2027 में लागू किए जाने की संभावना है। इस डील के बाद भारत में यूरोपीय कारें जैसे कि BMW, मर्सिडीज पर लगने वाले टैक्स को 110% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा।

इसके अलावा भारत में यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर टैक्स कम हो सकता है। यूरोपीय देशों की शराब पर अभी 150% टैरिफ लगता है। इसे घटाकर 20–30% किया जाएगा।

भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि EU दूसरी सबसे बड़ी। दोनों मिलकर वैश्विक GDP का करीब 25% और दुनिया के कुल व्यापार का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रखते हैं।

EU लीडर्स के भारत दौरे की 5 तस्वीरें…

यूरोपीय संघ (EU) की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 'भारत-EU सुरक्षा और रक्षा साझेदारी' समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यूरोपीय संघ (EU) की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ‘भारत-EU सुरक्षा और रक्षा साझेदारी’ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और यूरोपियन यूनियन के ट्रेड और फाइनेंस सिक्योरिटी कमिश्नर मारोस शेफचोविच ने एक-दूसरे के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स शेयर किए।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और यूरोपियन यूनियन के ट्रेड और फाइनेंस सिक्योरिटी कमिश्नर मारोस शेफचोविच ने एक-दूसरे के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स शेयर किए।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा उन्हें गोवा से जुड़ी पहचान पर गर्व है। उन्होंने खुद को प्रवासी भारतीय बताया और अपना ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड दिखाया।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा उन्हें गोवा से जुड़ी पहचान पर गर्व है। उन्होंने खुद को प्रवासी भारतीय बताया और अपना ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड दिखाया।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा हैदराबाद हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ तस्वीर खिंचाई।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा हैदराबाद हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ तस्वीर खिंचाई।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने मंगलवार को राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने मंगलवार को राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भारत और EU ट्रेड डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी और उर्सुला वान डेर ने भारत मंडपम में तस्वीर खिंचाई

पीएम मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन ने भारत मंडपम में चल रहे भारत-EU बिजनेस फोरम में भारत और यूरोपीय यूनियन के नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाई।

यह प्रोग्राम भारत और EU के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित है।

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मर्सिडीज-BMW की इम्पोर्टेड कारें भारत में सस्ती होंगी

भारत में अब यूरोप से इम्पोर्ट होने वाली कारें सस्ती हो जाएंगी। भारत सरकार ने यूरोप से आने वाली कारों पर लगने वाले इम्पोर्ट ड्यूटी को 110% से घटाकर 10% कर दिया है। हालांकि, सरकार ने इसके लिए 2.5 लाख गाड़ियों की सालाना लिमिट तय की है।

ये फैसला भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का हिस्सा है। इस एग्रीमेंट का ऐलान आज (27 जनवरी) को भारत-EU समिट में किया गया। करीब 20 साल चली लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने इस समझौते को अंतिम रूप दिया है। इसे 2027 तक लागू किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत-EU ट्रेड डील के फायदे जानिए

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रेड डील से ₹43 हजार करोड़ के टैरिफ कम होंगे

उर्सुला वान डेर लेयेन ने कहा कि यह समझौता दुनिया को साफ संदेश देता है कि ग्लोबल चुनौतियों का सबसे अच्छा जवाब सहयोग है। इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारत और यूरोप की सप्लाई चेन आपस में जुड़ेंगी और जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग ताकत मजबूत होगी।

उन्होंने बताया कि इससे हर साल करीब 4 अरब यूरो (43.5 हजार करोड़ रुपए) के टैरिफ कम होंगे और भारत व यूरोप में लाखों लोगों के लिए अच्छी नौकरियां बनेंगी।

09:59 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष बोलीं- PM मोदी हमने कर दिखाया

भारत और EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर होने के बाद उर्सुला वान डेर लेयेन ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, हमने कर दिखाया। हमने ‘मदर ऑफ आल डील्स’ को पूरा कर लिया है।

09:50 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

भारत में खुलेगा EU का पहला लीगल गेटवे ऑफिस

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन ने कहा है कि भारत में EU का पहला लीगल गेटवे ऑफिस खोला जा रहा है।

यह ऑफिस उन भारतीय युवाओं और प्रोफेशनल्स की मदद करेगा जो यूरोप जाकर पढ़ना, काम करना या बसना चाहते हैं। यहां यूरोप जाने से जुड़ी सारी कानूनी जानकारी और सलाह एक ही जगह मिलेगी।

09:23 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

थोड़ी देर में भारत-EU के बीच बिजनेस फोरम मीटिंग शुरू होगी

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच आज दोपहर 3:05 बजे भारत मंडपम में बिजनेस फोरम की मीटिंग शुरू होगी।

09:20 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उर्सुला बोलीं- मकर संक्रांति भारत से दोस्ती के लिए सही समय

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, “दो सप्ताह पहले भारत ने मकर संक्रांति मनाई। यह उत्तरायण की शुरुआत है, जब सूर्य उत्तर दिशा की यात्रा करता है। इसका मतलब है अंधेरे से रोशनी की ओर, स्थिरता से विकास की ओर और अतीत से भविष्य की ओर बढ़ना। यूरोपीय यूनियन और भारत की दोस्ती की नई शुरुआत का यह सही समय है।

09:02 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

EU लीडर ने भारत से ट्रेड डील पर खुशी जताई

यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास ने फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा- जब दो प्रमुख लोकतांत्रिक देश एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो वह मजबूत डिफेंस सिस्टम बनाते हैं। EU-भारत सुरक्षा और रक्षा साझेदारी समझौते पर साइन करना मेरे लिए गर्व की बात है।

08:42 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उर्सुला बोलीं- सबसे बड़ा समझौता कर दिखाया

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने समझौते पर पीएम मोदी को बधाई दी।

उन्होंने कहा, “पीएम मोदी, हमने कर दिखाया। हमने ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ डिलीवर की है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह समझौता दो महाशक्तियों की जीत है, जिससे लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

08:20 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कोस्टा बोले– गोवा से जुड़ी पहचान पर गर्व

यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने खुद को प्रवासी भारतीय बताया।

उन्होंने कहा, “कल हमें भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का सौभाग्य मिला। यह भारत की विविधता का बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन था। आज का दिन भी ऐतिहासिक है। आज हम व्यापार, सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी रिश्तों को लेकर अपने संबंधों में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।”

कोस्टा ने कहा, “मैं यूरोपीय परिषद का अध्यक्ष हूं, लेकिन साथ ही मैं एक ओवरसीज इंडियन सिटिजन भी हूं। इसलिए, जैसा आप समझ सकते हैं, मेरे लिए इसका एक खास भावनात्मक मतलब है। मुझे अपनी गोवा से जुड़ी पहचान पर बहुत गर्व है, जहां से मेरे पिता का परिवार आया है। यूरोप और भारत के बीच का रिश्ता मेरे लिए सिर्फ आधिकारिक नहीं, बल्कि निजी भी है।

यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने अपना ओवरसीज कार्ड दिखाया।

यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने अपना ओवरसीज कार्ड दिखाया।

08:15 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- यह डील भारत-EU के रिश्तों का नया अध्याय

भारत-यूरोपीय फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट पर पीएम मोदी ने कहा, ‘कल एक ऐतिहासिक क्षण था जब यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने पहली बार भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया। आज एक और ऐसा ही क्षण है, जब दो प्रमुख लोकतांत्रिक शक्तियां अपने संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ रही हैं।’

पीएम मोदी ने कहा कि 27 जनवरी को भारत ने यूरोप के 27 देशों के साथ यह FTA साइन किया है।

इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा, नई इनोवेशन साझेदारियां बनेंगी और वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन मजबूत होगी। यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि का रोडमैप है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता एक साफ दिशा और एजेंडा तय करेगा और साझा समृद्धि को आगे बढ़ाएगा। इससे लोगों के बीच आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे।

उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय यूनियन का सहयोग आज की वैश्विक व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस समझौते के तहत भारत और यूरोपीय संघ मिलकर आईएमईए कॉरिडोर को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया में वैश्विक व्यवस्था को लेकर उथल-पुथल है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार बहुत जरूरी हो गया है।

08:06 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी और EU लीडर्स ने FTA बातचीत के समापन की घोषणा की

पीएम मोदी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने भारत-EU फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट की वार्ता के समापन की घोषणा की।

इस दौरान कई अहम दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ। इस पर यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कलास और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हस्ताक्षर किए।

07:59 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

भारत-EU के डील से शराब, लग्जरी कारें सस्ती होंगी

डील के तहत भारत ने यूरोप से आने वाले कई उत्पादों पर भारी टैक्स खत्म या बहुत कम करने पर सहमति जताई है। इसमें रसायन, विमान, अंतरिक्ष से जुड़े उपकरण और मेडिकल मशीनें शामिल हैं। मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों के करीब 90% सामान अब टैक्स-फ्री होंगे।

समझौते के बाद यूरोप से आने वाले खाद्य उत्पादों पर लगने वाला भारी शुल्क घटा दिया गया है। जैतून का तेल, मार्जरीन और दूसरे वनस्पति तेलों पर अब शून्य टैक्स लगेगा।

यूरोपीय देशों की शराब पर अभी 150% टैरिफ लगता है। इसे घटाकर 20–30% किया जाएगा। बीयर पर शुल्क 110% से घटाकर 50% होगा। स्पिरिट पर टैक्स 40% होगा।

कारों और मशीनों पर भी राहत

यूरोपीय कारों के लिए भारत ने हर साल 2.5 लाख गाड़ियों का कोटा तय किया है और धीरे-धीरे आयात शुल्क घटाकर 10% तक लाया जाएगा।

मशीनरी पर लगने वाला 44% तक का टैक्स और रसायनों पर 22% टैक्स भी लगभग खत्म हो जाएगा। विमान और अंतरिक्ष से जुड़े लगभग सभी उत्पाद अब बिना टैरिफ के आएंगे, जिससे भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ा फायदा होगा।

07:54 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

BBC बोला- भारत और EU ऐतिहासिक समझौते के ऐलान को तैयार

BBC ने लिखा कि भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) ने करीब दो दशक तक चली बातचीत के बाद एक अहम ट्रेड डील को अंतिम रूप दे दिया है।

भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि बातचीत पूरी हो चुकी है और समझौता फाइनल है। इस डील की औपचारिक घोषणा दिल्ली में होने की उम्मीद है। इस मौके पर यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुईस सैंटोस दा कोस्टा भारत दौरे पर हैं।

यह समझौता ऐसे समय हुआ है, जब भारत और EU दोनों ही अमेरिका के साथ आर्थिक और भू-राजनीतिक दबाव का सामना कर रहे हैं। दोनों पक्ष दुनिया के दूसरे हिस्सों के साथ अपने रणनीतिक और व्यापारिक रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं।

07:39 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

EU लीडर्स के साथ PM मोदी ने बैठक की

पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में यूरोपीय कमीशन चीफ लेयेन और यूरोपीय काउंसिल चीफ एंटोनियो कोस्टा के साथ डेलिगेशन लेवल की बातचीत की। इसमें भारत-EU संबंधों और ट्रेड डील समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

07:35 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

समझौते से यूरोप को क्या फायदा?

  • यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर टैक्स कम हो सकता है। इससे भारत में यूरोपियन शराब सस्ती मिलेगी।
  • BMW, मर्सिडीज, पॉर्श जैसी यूरोपीय प्रीमियम कार कंपनियों के लिए भारत में बिक्री आसान होगी।
  • अभी इन कारों पर 110% टैक्स लगता है, जो डील के बाद 40% और आगे चलकर 10% तक आ सकता है।
  • भारत सरकार ने 15,000 यूरो से महंगी कुछ यूरोपीय कारों पर तुरंत टैक्स घटाने पर सहमति दी है।
  • यूरोप की IT, इंजीनियरिंग, टेलीकॉम और बिजनेस सर्विस कंपनियों को भारत में ज्यादा काम मिलेगा।

07:35 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

समझौते से भारत को क्या फायदा?

  • भारतीय कपड़े, जूते और लेदर प्रोडक्ट्स पर लगने वाली 10% ड्यूटी कम या खत्म हो सकती है। भारतीय गारमेंट, लेदर और फुटवियर सेक्टर को फायदा होगा।
  • फ्रांस, जर्मनी जैसे EU देश भारत में डिफेंस फैक्ट्रियां लगा सकते हैं। इससे भारतीय हथियार कंपनियों को EU के डिफेंस फंड्स तक पहुंच मिल सकती है।
  • फार्मा और केमिकल सेक्टर में भारत का व्यापार हर साल 20–30% तक बढ़ सकता है, क्योंकि दवाओं की मंजूरी और नियम आसान होंगे।
  • यूरोप के कार्बन टैक्स से भारत को राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे स्टील, एल्युमिनियम और हाइड्रोजन जैसे सेक्टर को फायदा होगा।
  • भारत में यूरोप की शराब, कारें और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स सस्ते मिल सकते हैं क्योंकि उन पर लगने वाला भारी टैक्स घटेगा।

07:34 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री बोले- भारत-EU के बीच सहयोग बढ़ने की उम्मीद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में EU की प्रतिनिधि काजा कलास से मुलाकात के बाद खुशी जाहिर की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

राजनाथ सिंह ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “आज नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग की उच्च प्रतिनिधि काजा कलास से मिलकर मुझे खुशी हुई। हमने द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। इनमें विश्वसनीय डिफेंस सिस्टम बनाना शामिल हैं। भारत और यूरोपीय यूनियन के देशों के बीच अधिक सहयोग की उम्मीद है।”

मुलाकात की तस्वीरें…

07:25 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उर्सुला बोलीं- यूरोप और भारत आज इतिहास रच रहे हैं

यूरोपीय कमीशन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार को कहा कि नए भारत-यूरोप व्यापार समझौते ने दो अरब लोगों का एक विशाल बाजार तैयार किया है। यह समझौता दो दशकों की बातचीत के बाद हुआ है।

वॉन डेर लेयेन ने कहा, “यूरोप और भारत आज इतिहास रच रहे हैं। हमने अब तक का सबसे बड़ा समझौता किया है। हमने दो अरब लोगों का एक मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाया है, जिससे दोनों पक्षों को लाभ होगा।”

06:41 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री बोले- भारत-EU के बीच समझौते दोनों पक्षों को करीब लाएंगे

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास से मुलाकात की।

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बैठक में भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच सप्लाई चेन को जोड़ने और मजबूत करने के मौकों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय यूनियन मिलकर ऐसा भरोसेमंद रक्षा ढांचा तैयार करना चाहते हैं, जिससे दोनों पक्ष भविष्य की जरूरतों के लिए मजबूत और आधुनिक सैन्य क्षमताएं विकसित कर सकें।

06:18 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूरोपीय आयोग और परिषद के अध्यक्षों ने पीएम मोदी से मुलाकात की

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंचे। पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया गया।

06:14 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उर्सुला और एंटोनियो कोस्टा राजघाट पहुंचे, पुष्पांजलि अर्पित की

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा राजघाट पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दोनों मेहमानों ने गेस्ट बुक पर साइन किए।

06:09 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- भारत-EU का समझौता टेक्सटाइल, ज्वेलरी को बढ़ावा देगा

पीएम मोदी ने मंगलवार को टेक्सटाइल, ज्वेलरी, चमड़ा और जूते जैसे क्षेत्रों से जुड़े युवाओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि भारत-EU के बीच हुआ समझौता आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा और इससे न केवल भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा बल्कि सेवा क्षेत्र का भी और विस्तार होगा।

उन्होंने कहा, “यह मुक्त व्यापार समझौता दुनिया भर के हर व्यवसाय और हर निवेशक के लिए भारत में विश्वास को मजबूत करेगा। भारत सभी क्षेत्रों में वैश्विक साझेदारी पर व्यापक रूप से काम कर रहा है।

05:56 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- भारत और EU के FTA पर सहमति बनी

पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि भारत और EU के बीच FTA पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि लोग इसे मदर ऑफ आल डील कह रहे हैं।

05:51 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जानिए क्यों कहा जा रहा मदर ऑफ आल डील?

  • EU दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेड ब्लॉक है और भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था है। दोनों साथ आएंगे तो 200 करोड़ लोगों का बाजार बनेगा और यह डील दुनिया की 25% GDP को कवर करेगी।
  • दुनिया अमेरिका और चीन के विकल्प ढूंढ रही है। ऐसे में यह डील भारत को चीन की जगह बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकती है और यूरोप के साथ व्यापार तेजी से बढ़ेगा।
  • पिछले साल भारत-EU का व्यापार 12.5 लाख करोड़ रुपए रहा। FTA के बाद दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजारों में ज्यादा पहुंच मिलेगी और व्यापार के दोगुना होने की उम्मीद है।

05:27 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार मार्केट

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है, लेकिन अब तक विदेशी कार कंपनियों की हिस्सेदारी यहां 4% से भी कम रही है। ऊंचे टैक्स की वजह से कंपनियां सीमित मॉडल ही बेच पाती थीं। टैक्स कम होने से कंपनियां सस्ती कीमत पर ज्यादा मॉडल बेच सकेंगी और बाजार को परख सकेंगी, जिसके बाद वे भारत में और निवेश कर सकती हैं।

इस समझौते से भारत के कपड़ा, जेम्स और ज्वेलरी, फुटवियर, चमड़ा और हस्तशिल्प जैसे लेबर बेस्ड सेक्टर्स को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। भारत चाहता है कि इन प्रोडक्ट्स को यूरोपीय मार्केट में कम या जीरो टैक्स पर एंट्री मिले। यह मांग भारत ने अपने दूसरे व्यापार समझौतों में भी रखी थी और कई जगह सफल भी रही हैं।

यूरोपीय यूनियन की ओर से कारों और शराब जैसे वाइन और स्पिरिट्स पर टैक्स कम करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। भारत पहले ही ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ ऐसे समझौतों में टैक्स घटाने पर सहमत हो चुका है।

05:24 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इस डील की संभावित चुनौतियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-EU की ट्रेड डील फायदेमंद है, लेकिन इससे दोनों पक्षों को कुछ चुनौतियां का भी सामना करना पड़ सकता है।

भारत के लिए चुनौतियां…

  • शराब और लग्जरी कारों पर टैक्स कम हुआ तो घरेलू कंपनियों को विदेशी ब्रांड्स से कड़ी टक्कर मिलेगी।
  • यूरोप के सख्त नियम (पर्यावरण, लेबर, कार्बन टैक्स) मानने से भारतीय कंपनियों का खर्च बढ़ सकता है।
  • अगर दवाइयों के पेटेंट नियम सख्त हुए तो कुछ जरूरी दवाइयां महंगी हो सकती हैं।
  • छोटे उद्योगों को बड़ी यूरोपीय कंपनियों से मुकाबला करना मुश्किल हो सकता है।

EU के लिए चुनौतियां…

  • भारत में सस्ते और बड़े पैमाने पर बने प्रोडक्ट्स आने से यूरोप की कुछ लोकल इंडस्ट्री कमजोर पड़ सकती है।
  • यूरोपीय कंपनियों को भारत के नियमों और लोकल शर्तों के हिसाब से ढलना पड़ेगा, जिससे लागत बढ़ेगी।
  • अगर वीजा और सर्विस सेक्टर पर ज्यादा छूट देनी पड़ी तो घरेलू नौकरियों को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
  • भारत के साथ व्यापार बढ़ने से EU की कुछ कंपनियों की चीन जैसे मार्केट पर निर्भरता घटेगी, जिससे अंदरूनी बदलाव करना पड़ेगा।

05:23 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

FTA से डेयरी सेक्टर को बाहर रखा गया

इस फ्री ट्रेड समझौते में कृषि और डेयरी जैसे सेक्टर को बाहर रखा गया है। भारत को डर है कि यूरोपीय कृषि प्रोडक्ट्स से उसके किसानों की इनकम पर असर पड़ सकता है। वहीं EU भी अपने किसानों को लेकर सतर्क है, इसलिए इन मुद्दों को समझौते में शामिल नहीं किया गया है।

व्यापार के अलावा भारत और यूरोपीय यूनियन निवेश सुरक्षा समझौते, GI टैग और रक्षा व सुरक्षा सहयोग पर भी बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान लेबर्स की आवाजाही, डिफेंस इंडस्ट्री में साझेदारी और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनने की उम्मीद है।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि एक सफल भारत दुनिया को ज्यादा स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध बनाता है। उन्होंने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया है और कहा है कि इससे करीब दो अरब लोगों का साझा बाजार बनेगा, जो दुनिया की कुल GDP का लगभग एक चौथाई होगा।

05:22 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

19 साल से रुकी थी भारत-EU ट्रेड डील

भारत और EU के बीच ट्रेड डील पर बातचीत 2007 में शुरू हुई थी, लेकिन 2013 में रुक गई। वजह ये थी कि कई बड़े मुद्दों पर दोनों की सहमति नहीं बन पाई। EU चाहता था कि भारत खेती और डेयरी सेक्टर खोले, लेकिन भारत को डर था कि इससे किसानों को नुकसान होगा। शराब और कारों पर टैक्स घटाने की मांग पर भी भारत तैयार नहीं हुआ।

EU चाहता था कि उसके 95% से ज्यादा एक्सपोर्ट पर टैरिफ खत्म किया जाए, जबकि भारत सिर्फ 90% तक ही तैयार था। इसके अलावा इन 5 बड़ी वजहों से भी डील ठंडे बस्ते में चली गई…

05:22 AM27 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

2021 से दोबारा बातचीत शुरू, अब तक 14 मीटिंग हुईं

जून-जुलाई 2021 में भारत-EU के बीच FTA की बात दोबारा शुरू हुई। तब से लेकर अक्टूबर 2025 तक दोनों पक्षों के अधिकारियों ने 14 मीटिंग्स की। इन बैठकों में 2007 से 2013 तक तय हुए मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ये तय हुआ कि…

  • 90% से ज्यादा सामान पर टैरिफ खत्म करने की प्लानिंग होगी। ये सबकुछ 5 से 10 साल में स्टेप बाय स्टेप लागू होगा।
  • कृषि, डेयरी, ऑटो, शराब जैसे सेक्टर्स पर कोटा या धीरे-धीरे टैरिफ में कटौती होगी। शुरुआती दौर में इन्हें काफी हद तक सुरक्षित रखा जाएगा। भारत पहले भी इस पर अड़ा था।

भारत के कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने पिछले हफ्ते बताया कि भारत और EU के बीच डील के 24 में से 20 चैप्टरों पर बात पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स हैं कि 27 जनवरी को दिल्ली में होने वाले 16वीं भारत-यूरोपीय यूनियन समिट दोनों पक्ष FTA साइन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *